Molitics Logo
होम शराब घोटाले पर BJP का वार, अनुराग ठाकुर बोले- "अब केजरीवाल का बचना मुश्किल"

शराब घोटाले पर BJP का वार, अनुराग ठाकुर बोले- "अब केजरीवाल का बचना मुश्किल"

अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को घेरा, उन्होंने कहा, AAP सरकार ने 14 CAG रिपोर्ट को विधानसभा में पेश होने से रोका। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी नहीं |

शराब घोटाले पर BJP का वार, अनुराग ठाकुर बोले- "अब केजरीवाल का बचना मुश्किल"
फोटो: BJP, Kejriwal
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती है। मैं पंजाब की जनता से पूछना चाहता हूं, क्या आप चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल, जो रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाते हैं, पंजाब से सांसद बनें?"

CAG रिपोर्ट को लेकर अनुराग ठाकुर का हमला


दिल्ली विधानसभा में हाल ही में CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट पेश की गई, जिस पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा, "AAP सरकार ने 14 CAG रिपोर्ट को विधानसभा में पेश होने से रोका। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी नहीं चाहते थे कि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो और इस पर कोई चर्चा हो।" उन्होंने आगे कहा, "अब जब यह रिपोर्ट सामने आ गई है, तो यह साफ हो गया है कि दिल्ली की जनता को लूटने का काम किया गया। पीएम मोदी ने पहले ही कहा था कि सत्ता में आने के बाद इस रिपोर्ट को जनता के सामने रखा जाएगा, और सीएम रेखा गुप्ता ने ऐसा कर दिखाया। अब यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले के असली सरगना अरविंद केजरीवाल हैं।"

भाजपा नेताओं का AAP पर तीखा वार


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने CAG रिपोर्ट पर कहा, "यह रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के काले कारनामों को उजागर करती है। इसमें बताया गया है कि कैसे दिल्ली की जनता को ठगा गया और धार्मिक स्थलों के पास अवैध दुकानें खोली गईं।" भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा ने जनता से पारदर्शिता और जवाबदेही का वादा किया था। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा होने का दिखावा करती है, जबकि असल में वे खुद घोटालों में लिप्त हैं।"

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "विपक्ष को पहले से अंदाजा था कि CAG की रिपोर्ट आने वाली है, इसलिए उन्होंने ध्यान भटकाने के लिए अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरों का मुद्दा उठाया। लेकिन असल मुद्दा यह है कि CAG रिपोर्ट में 2002 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है।"

Read This Also:- "केजरीवाल को तिहाड़ में सुधार कार्य करना चाहिए, वहीं से सीएम बनें" – उदित राज का तंज