Molitics Logo
होम Bihar: ‘तेरा क्या चीज है...’ - सदन में राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के कटाक्ष से हंगामा

Bihar: ‘तेरा क्या चीज है...’ - सदन में राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के कटाक्ष से हंगामा

विपक्ष के एमएलसी 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आरक्षण से जुड़ी टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे, जिसका नेतृत्व पूर्व |

Bihar: ‘तेरा क्या चीज है...’ - सदन में राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के कटाक्ष से हंगामा
फोटो: Bihar: ‘तेरा क्या चीज है...’ - सदन में राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के कटाक्ष से हंगामा
बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष के एमएलसी 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आरक्षण से जुड़ी टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कर रही थीं। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद खड़े हो गए और विपक्षी सदस्यों को आड़े हाथों लिया।

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में तीखी बहस


हंगामे के बीच जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के सवालों का जवाब देना शुरू किया, तो उनका सीधा संवाद राबड़ी देवी से हुआ। जवाबी बहस के दौरान नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "अरे बैठो ना तुम, तेरे हस्बैंड का है, तेरा क्या चीज है? तू बैठ जा, जो कुछ है, वो तेरे हस्बैंड का है। सब लोगों ने कहा कि यही पहनकर चलो, बेचारी को कुछ आता-जाता नहीं है। पति जब रिजेक्ट हुआ, तो इसको सीएम बना दिया था। ये तो ऐसे ही है।" मुख्यमंत्री के इस बयान पर सदन में माहौल और गरमा गया। विपक्षी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्य मुख्यमंत्री का समर्थन करते नजर आए।

राबड़ी देवी पर नीतीश का हमला, ‘पति हटा तो आप सीएम बनीं’


नीतीश कुमार ने विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा, "ये सब फालतू की चीजें हैं। आप बताइए, इस तरह टी-शर्ट पहनकर आने का क्या मतलब है? जब इनके पति (लालू प्रसाद यादव) की सरकार थी, तब बिहार की स्थिति कैसी थी? कोई काम भी हुआ था क्या? जब कोई घटना घटती थी, तो क्या तब जांच होती थी? हिंदू-मुसलमान के बीच कितने झगड़े होते थे, क्या तब कोई ठोस कदम उठाए गए?" उन्होंने आगे कहा, "मेरे आने के बाद बिहार में हर क्षेत्र में सुधार हुआ, कानून व्यवस्था मजबूत हुई, विकास कार्य हुए। लेकिन ये लोग केवल पब्लिसिटी चाहते हैं। जब इनके पति को हटा दिया गया, तब इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया।"

Read This Also:- NDA ने बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का किया फ़ैसला, दिल्ली में हुई अहम बैठक