Molitics Logo
होम Bihar Polls: गूंजेगा NDA का नारा, केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- नीतीश के नेतृत्व में बनाएंगे सरकार"

Bihar Polls: गूंजेगा NDA का नारा, केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- नीतीश के नेतृत्व में बनाएंगे सरकार"

पटना के बापू सभागार में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की घोषणा की गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल |

Bihar Polls:  गूंजेगा NDA का नारा, केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- नीतीश के नेतृत्व में बनाएंगे सरकार"
फोटो: bihar assembly election,
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनाएंगे।

पटना के बापू सभागार में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की घोषणा की गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'बिहार है तैयार, फिर से NDA सरकार' का नया नारा दिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री मौजूद रहे।

बिहार विधानसभा की मौजूदा स्थिति


बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में NDA के पास स्पष्ट बहुमत है। बीजेपी के पास 80 सीटें, जेडीयू के पास 45, और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 विधायक हैं। वहीं, विपक्षी दलों की बात करें तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पास 77, कांग्रेस के 19 और CPI (ML) के पास 11 सीटें हैं।

हाल ही में बिहार सरकार के कैबिनेट का विस्तार किया गया, जिसमें बीजेपी कोटे से सात नए चेहरों को मंत्री बनाया गया। इनमें कृष्ण कुमार मंटू (छपरा, अमनौर), विजय मंडल (अररिया, सिकटी), राजू सिंह (साहेबगंज), संजय सारावगी (दरभंगा), जीवेश मिश्रा (जाले), सुनील कुमार (बिहारशरीफ) और मोती लाल प्रसाद शामिल हैं। NDA नेताओं का दावा है कि आगामी चुनावों में उनकी सरकार विकास और स्थिरता के मुद्दे पर जनता का विश्वास जीतकर एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। वहीं, विपक्षी दलों का कहना है कि वे इस बार जनता के मुद्दों को लेकर मजबूत चुनौती पेश करेंगे।

Read This Also:- कौन होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? मार्च के मध्य तक हो जाएगा ख़ुलासा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का ऐलान