Molitics Logo
होम Bihar: ‘गिरगिट से तेज रंग बदलते हैं नीतीश’: RJD नेता ने वक्फ बिल को लेकर किया वार

Bihar: ‘गिरगिट से तेज रंग बदलते हैं नीतीश’: RJD नेता ने वक्फ बिल को लेकर किया वार

इस पोस्टर को RJD नेता आरिफ जिलानी ने लगवाया है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार पर वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर मुस्लिम समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया है।

Bihar: ‘गिरगिट से तेज रंग बदलते हैं नीतीश’: RJD नेता ने वक्फ बिल को लेकर किया वार
फोटो: Bihar: ‘गिरगिट से तेज रंग बदलते हैं नीतीश’: RJD नेता ने वक्फ बिल को लेकर किया वार
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बिहार की सियासत में घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पोस्टर वार शुरू कर दिया है। RJD ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक विवादित पोस्टर लगाया है, जिसमें नीतीश कुमार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गणवेश में दिखाकर उन पर तीखा हमला बोला गया है।

इस पोस्टर को RJD नेता आरिफ जिलानी ने लगवाया है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार पर वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर मुस्लिम समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया है। जिलानी ने कहा, "गिरगिट भी रंग बदलता है, लेकिन नीतीश उससे कहीं ज्यादा तेज़ी से रंग बदलते हैं। इफ्तार में टोपी पहनकर मुसलमानों को सिर्फ छलने का काम किया गया है। ईद की मिठास के बहाने नीतीश कुमार ने हमारे विश्वास के साथ विश्वासघात किया है।"

"वक्फ और NRC दोनों पर धोखा"


राजद नेता ने आगे आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन कर अल्पसंख्यक समाज की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि वक्फ के अलावा NRC जैसे मुद्दों पर भी नीतीश कुमार ने पहले विरोध का नाटक किया और फिर केंद्र सरकार का साथ दे दिया। उन्होंने चेताया कि "अब जनता धोखा नहीं खाएगी, बल्कि सबक सिखाएगी।"

लालू प्रसाद ने भी कसा तंज


पोस्टर लगने से एक दिन पहले ही, दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने लिखा, "संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की ज़मीनें हड़पना चाहते हो। लेकिन हमने हमेशा वक्फ की ज़मीनों को बचाने के लिए कानून बनाए हैं और संघर्ष किया है।" लालू ने आगे लिखा, "मुझे अफसोस है कि इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं, वरना अकेला ही काफी था। लेकिन मैं सदन से बाहर रहते हुए भी लोगों की भावनाओं और चिंताओं से जुड़ा हूं। मेरी विचारधारा ही मेरी असली पूंजी है, और मैं उससे कभी डिगा नहीं हूं।"