Molitics Logo
होम AmitShahControversy: शाह के बयान पर भीमराव Ambedkar के पोते बोले- ‘BJP ने अपनी पुरानी सोच बताई।’

AmitShahControversy: शाह के बयान पर भीमराव Ambedkar के पोते बोले- ‘BJP ने अपनी पुरानी सोच बताई।’

अमित शाह ने कहा था कि आजकल आंबेडकर-आंबेडकर कहना फैशन बन गया है और अगर इतना ही भगवान का नाम लिया जाता तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता। इस पर प्रकाश आंबेडकर ने विशेष टिप्पणी करते हुए कहा कि भगवान का नाम लेना मनुवाद को स्वीकार करने जैसा है।

AmitShahControversy: शाह के बयान पर भीमराव Ambedkar के पोते बोले- ‘BJP ने अपनी पुरानी सोच बताई।’
फोटो: AmitShahControversy: शाह के बयान पर भीमराव Ambedkar के पोते बोले- ‘BJP ने अपनी पुरानी सोच बताई।’
गृह मंत्री अमित शाह के बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। जहाँ कांग्रेस ने पूरे देश में विरोध का ऐलान किया है, वहीं संसद में भी हंगामा बरपा है। इस बीच बाबासाहेब के पोते और बहुजन वंचित अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमित शाह के बयान को इन लोगों की पुरानी मानसिकता बताया। उन्होंने कहा, 'भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले भी जनसंघ और आरएसएस ने बाबासाहेब का विरोध किया था, खासकर जब संविधान को अपनाया जा रहा था।'

प्रकाश आंबेडकर ने स्पष्ट किया कि ये लोग न तब सफल हुए थे और न ही आज सफल हो सकेंगे। उन्होंने कहा, 'यह कोई नई बात नहीं है। वे अपने पुराने प्लान को लागू नहीं कर पाए हैं। इसका श्रेय कांग्रेस को नहीं, बल्कि बाबासाहेब आंबेडकर को जाता है। आगे भी ये लोग सफल नहीं होंगे।' भीमराव आंबेडकर पर अमित शाह के बयान का विवाद अभी भी जारी है। कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, जबकि लालू यादव का कहना है कि शाह को राजनीति से ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

अमित शाह ने कहा था कि आजकल आंबेडकर-आंबेडकर कहना फैशन बन गया है और अगर इतना ही भगवान का नाम लिया जाता तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता। इस पर प्रकाश आंबेडकर ने विशेष टिप्पणी करते हुए कहा कि भगवान का नाम लेना मनुवाद को स्वीकार करने जैसा है। उन्होंने महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा का मुद्दा भी उठाया और मांग की कि मृतक सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर भी निशाना साधा। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि ये लोग सिर्फ नाम का सहारा लेते हैं, लेकिन परभणी कोई नहीं गया। उनका आरोप था कि ये लोग केवल बाबासाहेब के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि परभणी में गोधरा जैसे हालात पैदा करने की कोशिश की गई थी।