प्रधानमंत्री नेतन्याहू इस समय अपनी दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार के भीतर भारी दबाव का सामना कर रहे हैं। सरकार के कुछ धड़े युद्ध को जारी रखने और गाजा में मानवीय सहायता को सीमित करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा, "हमने प्रगति की है," लेकिन उन्होंने किसी विशेष विवरण का खुलासा नहीं किया।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका हमास को कुछ गारंटी देने की कोशिश कर रहा है, जिनमें युद्ध समाप्ति की दिशा में उठाए जाने वाले कदम भी शामिल हैं। हालांकि, सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया को लेकर ज्यादा आशावादी अमेरिका के अधिकारी हैं, इज़रायली नहीं।
वाशिंगटन की ओर से समझौते को जल्द अंतिम रूप देने का दबाव बना हुआ है।
हालांकि व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और इस वार्ता में अमेरिका की ओर से नेतृत्व कर रहे दूत स्टीव विटकॉफ के प्रतिनिधियों ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। दूसरी ओर, हमास की तरफ से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।





