बीजेपी ने किया पलटवार
अखिलेश यादव के इस बयान पर बीजेपी ने आक्रामक प्रतिक्रिया दी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी लगातार सनातन धर्म का विरोध करती आ रही है। अखिलेश यादव का यह बयान साफ दिखाता है कि उन्हें सनातन धर्म से कोई लगाव नहीं है। अगर कोई हिंदुस्तान में रहकर सनातन का विरोध करता है, तो उसे राजनीति छोड़ देनी चाहिए। यह देश सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।"
बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भी अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "गौशाला में सुगंध या दुर्गंध ढूंढने की बजाय वहां सनातन की आस्था को देखना चाहिए। अखिलेश यादव के कार्यकाल में गायों का कत्लखानों में भेजा जाता था, जबकि योगी आदित्यनाथ ने इसे पूरी तरह बंद करवा दिया। गाय हमारी माता है, और मां पर इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है।"
बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हमारी माताएं चूल्हा गोबर से जलाती थीं, और हमने उसी गोबर के चूल्हे पर बना खाना खाया है। हमारे समाज में गोबर को पवित्र माना जाता है। समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव हारने वाली है, इसलिए अखिलेश यादव इस तरह के विवादित बयान दे रहे हैं।"
Read This Also:- Bihar: कन्हैया कुमार के दौरे के बाद मंदिर धुलने पर विवाद, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने
Read This Also:- Bihar: कन्हैया कुमार के दौरे के बाद मंदिर धुलने पर विवाद, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने





