Molitics Logo
होम बीजेपी रहेगी बहुमत से दूर—योगेंद्र यादव

बीजेपी रहेगी बहुमत से दूर—योगेंद्र यादव

बीजेपी रहेगी बहुमत से दूर—योगेंद्र यादव
फोटो: बीजेपी रहेगी बहुमत से दूर—योगेंद्र यादव
देशभर में चुनाव का मौसम छाया हुआ है, इसी बीच राजनीतिक जानकार अपना अनुमान लगाकर देश के चुनाव मतदान को लेकर 'भविष्यवाणी' कर रहे हैं। पहले प्रशांत किशोर और अब राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की हैं। योगेंद्र यादव ने कहा है कि बीजेपी को 240 से 260 सीटें आएंगी जबकि उसके गठबंधन साथियों को 35 से 45 सीटें मिल सकती हैं।


योगेंद्र ने चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

योगेंद्र यादव ने कहा कि इस चुनाव बीजेपी अकेले 260 से अधिक सीटों को पार नहीं कर पाएगी और उसके लिए 300 का आंकड़ा छूना मुश्किल है। उनके सर्वेक्षण पूर्वानुमान ने यह भी सुझाव दिया कि बीजेपी 275 या 250 सीटों के निशान से भी नीचे गिर सकता है। अपने इस खुलासे से पहले योगेंद्र यादव ने यूपी को लेकर बीजेपी की सीटों पर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने बताया था कि मैंने पूरी यूपी की यात्रा की है इस दौरान मुझे कुछ बातें देखने को मिली। पहली ये कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी लोकप्रिय हैं। दूसरी ये कि मुफ्त अनाज से बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की सरकार के समय की अराजकता आज भी लोगों के मन में है, जिससे बीजेपी को फायदा मिलता है।


 

योगेन्द्र यादव ने विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को लेकर एक दिलचस्प टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के एनडीए से आगे निकलने की संभावना हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में एनडीए के दो गढ़ उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होती है, तो इंडिया गठबंधन के लिए एनडीए से आगे निकलने का मौका हो सकता है।


प्रशांत किशोर ने किया समर्थन

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी का समर्थन किया है। प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा कि देश में चुनाव और सामाजिक राजनीतिक विषयों की समझ रखने वालों में एक विश्वसनीय चेहरा योगेंद्र यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपना “फाइनल आकलन” साझा किया है। योगेन्द्र के मुताबिक इन चुनावों में बीजेपी को 240-260 और एनडीए की साथी दलों को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। मतलब बीजेपी और एनडीए को 275-305 सीटें मिलेंगी।



प्रशांत ने कहा कि देश में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए और मौजूदा लोकसभा में में बीजेपी की 303 सीटें हैं। अब ख़ुद आकलन कर लीजिए कि किसकी सरकार बन रही है। बाकी चार जून को पता चल जाएगा कि कौन किसकी बात कर रहा है।