AAIB की जांच टीम ने दुर्घटना के कुछ ही दिनों बाद ब्लैक बॉक्स यानी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) दोनों को घटनास्थल से बरामद कर लिया था।
CVR को 13 जून को एक क्षतिग्रस्त इमारत की छत से सुरक्षित निकाला गया था,
जबकि FDR को 16 जून को विमान के मलबे से खोजा गया।
इन उपकरणों को सुरक्षित तरीके से विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हैंडल किया गया और उनके विश्लेषण के लिए विशेषज्ञ प्रयोगशालाओं में भेजा गया। शुरुआती संकेतों से पता चला है कि हादसे के समय पायलट और को-पायलट के बीच संचार सामान्य नहीं था और विमान के तकनीकी सिस्टम में कुछ गंभीर असामान्यताएं दर्ज हुई थीं।
गौरतलब है कि एअर इंडिया की यह इंटरनेशनल फ्लाइट AI-171, जो लंदन के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गई और अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर पर आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस भयावह हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के लगभग सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, इस हादसे में एक व्यक्ति जीवित बचा था। जमीन पर मौजूद 29 अन्य लोग भी इस दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे कुल 270 लोगों की जान चली गई। यह हाल के वर्षों में भारत में हुआ सबसे बड़ा विमान हादसा माना जा रहा है।
Read This Also:- "नैतिक जिम्मेदारी खत्म हो गई है"- अहमदाबाद हादसे पर बोले अखिलेश, साधा बीजेपी पर निशाना
Read This Also:- "नैतिक जिम्मेदारी खत्म हो गई है"- अहमदाबाद हादसे पर बोले अखिलेश, साधा बीजेपी पर निशाना





