
बताया जा रहा है कि मुंबई में होने इस वाली इस बैठक में कुछ और पार्टियां नए गठबंधन में शामिल हो सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं, मैं उस दिशा में काम कर रहा हूं,मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है "
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा (Alok Sharma) ने भी इंडिया गठबंधन में कुछ नई पार्टियों के शामिल होने का दावा किया, मीडिया से बात करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तरफ से संबोधित किए गए एनडीए बैठक में भाग लेने वाले 38 दलों में से कम से कम 4 से 5 राजनीतिक दल INDIA गठबंधन के संपर्क में हैं। उनमें से कुछ के बहुत जल्द विपक्षी गुट में शामिल होने की उम्मीद है, जबकि कुछ (2024) चुनावों से पहले शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक मुंबई में होने वाली इस बैठक में गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक को लेकर फैसला लिया जाएगा।

गठबंधन के तीसरी बैठक में राज्य स्तर पर गठबंधन के लिए उप समिति और सामूहिक बैठक पर भी निर्णय लिया जायेगा वहीं इस बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम के मसौदे और इंडिया पार्टियों के प्रतीक चिन्ह पर भी चर्चा की जाएगी, जो मुंबई में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिव सेना (UTB) के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी द्वारा आयोजित की जा रही है।
फिलहाल प्रधानमंत्री पद के चेहरे और सीट बंटवारे का फैसला बाद में किया जाएगा, क्योंकि पहली प्राथमिकता केंद्र में भाजपा सरकार से मुकाबला करने के लिए एक रोड मैप तैयार करना है।
यह भी पढ़ें - CM भगवंत मान की सरकार को राजपाल ने दी राष्ट्रपति शासन की चेतावनी !

