Molitics Logo
होम यूपी चुनाव : सपा के निशाने पर भाजपा, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने सीएम योगी पर बोला हमला

यूपी चुनाव : सपा के निशाने पर भाजपा, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने सीएम योगी पर बोला हमला

यूपी चुनाव : सपा के निशाने पर भाजपा, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने सीएम योगी पर बोला हमला
फोटो: यूपी चुनाव : सपा के निशाने पर भाजपा, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने सीएम योगी पर बोला हमला

पंचायत चुनाव में बर्खास्त होने के बाद एक बार पुनः  समाजवादी पार्टी के  जिलाध्यक्ष बनाए गए महेश कश्यप ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गोरखपुर में निर्दोष व्यापारी की पुलिस द्वारा हत्या के मामले को उठाते हुए कहा कि सरकार में गुंडाराज हावी है। जनता कराह रही है। सत्ता में बैठे लोग कोरे वादे कर रहे हैं।


स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा योगी सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फ़ेल हो चुकी है। महंगाई से निचला तबका परेशान है। रोजगार छीने जा चुके हैं। युवा बेरोजगार है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। 

सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी परेशान है। झाँसी में एक ही दिन में चार हत्याएं होती है। जो इस बात का सबूत हैं कि सरकार की कानून व्यवस्था कितनी मजबूत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा में सिर्फ वादे होते हैं। इसलिए आगामी चुनाव में जनता अखिलेश यादव को कमान सौंपने का मन बना चुकी है।


पुलिस की पिटाई से त्रस्त होकर पुलिस चौकी में फांसी लगाने वाले बरुआसागर निवासी युवक अजय सोनी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने की बात भी उन्होंने कही।

वार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह, एमएलसी श्रीमती रमा आरपी निरंजन, तिलक चन्द्र अहिरवार, मिर्जा करामत बेग, अजय सूद, व्यापारी नेता शकील खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह, आरिफ खान, सतेंद्र पुरी, विश्वप्रताप सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट - रवि तिवारी (बांदा)