Molitics Logo
होम सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद के जमानत पर सुनवाई दो सप्ताह के लिए की स्थगित !

सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद के जमानत पर सुनवाई दो सप्ताह के लिए की स्थगित !

सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद के जमानत पर सुनवाई दो सप्ताह के लिए की स्थगित !
फोटो: सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद के जमानत पर सुनवाई दो सप्ताह के लिए की स्थगित !
 सुप्रीम कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र व छात्र नेता उमर खालिद (Umar Khalid) के जमानत याचिका पर दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने कहा इस मामलें की सुनवाई'नॉन मिसलेनियस दिवस' (Non-Miscellaneous Day) पर करने की जरूरत है, जब विस्तृत सुनवाई होगी। जिस पर उमर खालिद के तरफ से पेश हो रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने अपनी सहमति जताई। सर्वोच्च न्यायालय में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को यह दिन होता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने उमर खालिद के इस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।


Kapil Sibal's statement regarding Umar Khalid

 

आपको बता दें फरवरी 2020 में उमर खालिद को दिल्ली में हुए दंगों में षड्यंत्रकारी भूमिका होने के आरोप में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार किया था। और उन पर यूएपीए (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था, तभी से उमर खालिद जेल में बंद हैं। इससे पहले उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से झटका लग चुका है।


umar khalid in police custody

 

हाईकोर्ट ने उमर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे हैं। फिलहाल उमर खालिद दो साल और ग्यारह महीने से अधिक समय जेल में बंद हैं। उनके मामले में यह तीसरा स्थगन है।

अब देखना यह होगा इस मामले की अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आता है।

 

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी 2024 में अमेठी से लड़ेंगे चुनाव !