Molitics Logo
होम Manipur Violence: जलते मणिपुर में राहुल गांधी ने खोली 'मोहब्बत की दुकान',

Manipur Violence: जलते मणिपुर में राहुल गांधी ने खोली 'मोहब्बत की दुकान',

Manipur Violence:  जलते मणिपुर में राहुल गांधी ने खोली 'मोहब्बत की दुकान',
फोटो: Manipur Violence: जलते मणिपुर में राहुल गांधी ने खोली 'मोहब्बत की दुकान',
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दो दिन के मणिपुर दौरे पर हैं। उन्होंने मोइरांग राहत शिविर(Moirang Relief Camp) में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। 30 जून को उन्होंने मोइरांग राहत शिविर में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इसके पहले 29 जून को राहुल गांधी ने चूराचांदपुर में रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मुलाकात की थी। हालांकि, चूराचांदपुर पहुंचने से पहले राहुल का काफिला बिष्णुपुर में रोका गया था। हांलाकी पुलिस ने कहा था कि हिंसा की आशंका के चलते काफिला रोका गया, इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से चूराचांदपुर पहुंचे थे।

manipur rahul gandhi

 


राहुल गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन राज्य के राज्यपाल और हिंसा से विस्थापित पीड़ितों से मुलाकात की। हिंसा ग्रस्त राज्य मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने पीड़ितों से मिलने के बाद राज्य के लोगों को संदेश दिया है।राहुल गांधी ने कहा, "हिंसा से किसी भी तरह का कोई हल नहीं निकलेगा सिर्फ शांति ही समाधान है।" इस दौरे में उन्होंने हिंसा से विस्थापित हुए पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह (Okram Ibobi Singh), पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, पीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र सिंह और पूर्व सांसद अजय कुमार थे।


 

इसी बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) के इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर एक इस्तीफ़ा लेटर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि ये इस्तीफ़ा लेटर फटा हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई (News Agency PTI) के अनुसार, "एन बीरेन सिंह को उनके समर्थकों ने उस समय रोक दिया था जब वह अपना इस्तीफा सौंपने के लिए इंफाल में गवर्नर हाउस जा रहे थे।"

 

वही इस साल मिज़ोरम और फिर अगले साल अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव (Sikkim Assembly Election) होने हैं। ऐसे में मणिपुर का यह हिंसा राजनीति रूप से कितनी मायने रखती है, यह  समय बताएगा।



यह भी पढ़ें:- लालू प्रसाद यादव की राजनीति में एंट्री से BJP की टेंशन बढ़ी!