दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस (Rahul Gandhi first press conference after conviction)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के संसद सदस्यता के मामलें को लेकर 25 मार्च की दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन आयोजित की (Press conference in Congress office regarding matter of former Congress President Rahul Gandhi's membership of Parliament), जिसमें राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, सांसद जयराम रमेश समेत अन्य शामिल (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot, Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel, MP Jairam Ramesh and others participated in press conference) रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा (BJP) सरकार पर जमकर हमला बोला और मोदी-अडानी के रिश्तों (Relation Modi and Adani) को लेकर भी कई सवाल भी पूछे गए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने अपनी स्पीच संसद से हटाने पर भी सवाल पूछा। इस दौरान राहुल गांधी ने अवगत कराते हुए कहा कि "मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी जी से क्या रिश्ता है? यह मैं पूछता रहूंगा। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं, मैं लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा, मैं किसी से नहीं डरता।"
दरअसल राहुल गांधी को सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाने जाने पर 24 मार्च को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Speaker Om Birla) द्वारा उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इस दौरान इस सदस्यता रद्द प्रकरण को लेकर कांग्रेस से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि "अडानी पर मेरे भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है, इसलिए पहले मुद्दे से ध्यान भटकाया गया। उसके बाद मुझे अयोग्य घोषित कर दिया गया।"
राहुल गांधी ने विपक्षी दल समर्थन को लेकर शुक्रिया कहा और भाजपा के OBC अपमान को लेकर भी बोले (Talk about BJP's OBC insult )-
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने देशभर के विपक्षी दलों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि "मुझे समर्थन देने के लिए मैं सभी विपक्षी दलों को धन्यवाद देता हूं, हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने माफी मांग के सवाल पर कहा- मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी ने माफी नहीं मांगते।"

वहीं भाजपा के OBC अपमान को लेकर कहा कि "देश में ओबीसी का मामला नहीं है, ये अडानी और मोदी जी के रिश्ते का मामला है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए मेरे बयानों को अगर आप देखेंगे तो मैंने कभी भी ऐसी बात नहीं कही है। मैंने हर वर्ग को एकजुट होने के लिए बात कही, उन्होंने कहा- सब एक हैं, देश में भाईचारा हो।"
स्पीकर ओम बिरला को लेकर कहा (Speaker Om Birla and Rahul Gandhi )-
अपने पत्रकार सम्मेलन में स्पीकर ओम बिरला को लेकर कहा कि "माननीय ओम बिरला सर, यह संसद का नियम है कि अगर किसी सदस्य पर आरोप लगता है तो उसको जवाब देने का हक है। मैंने उन्हें दो चिट्ठी लिखी जिसका जवाब नहीं आया आजतक, फिर मैं स्पीकर से मिलने उनके चेंबर में गया, उनसे पूछा- सर कानून है, मुझे बोलने क्यों नहीं दे रहे हैं। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- मैं नहीं कर सकता।"
भाजपा का पलटवार-
कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने पटना में पीसी की (BJP spokesperson Ravi Shankar Prasad did PC in Patna)। उन्होंने कहा कि 'यह पीसी राहुल गांधी के तमाशे का भंडाफोड़ करने के लिए बुलाई गई है। राहुल गांधी ने एक बार फिर मामले को भटकाने की कोशिश की है। राहुल ने कहा था- "मैं सोच समझ कर बोलता हूं।" उन्होंने पूछा कि 2019 में राहुल गांधी ने क्या कहा था। अगर राहुल को गाली देने का अधिकार है तो पीड़ितों को कानूनी उपचार पाने का अधिकार है। ऐसे 7 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में सिम्पेथी वोट बटोरने के लिए यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। राहुल गांधी नाखून काटकर शहीद बनना चाहते हैं।'
फिलहाल इस मामले में कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी में तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर OBC अपमान का मामला बना रही है।
यह भी पढ़ें - /article/1155/karnataka-election-bjp-government-muslim-reservation-quota

