
PM नरेंद्र मोदी का दौरा -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 फ़रवरी के दिन कर्नाटक राज्य में एक रोड़ शो हुआ, साथ ही एक हवाई अड्डें का उद्घाटन किया। दरअसल मोदी कर्नाटक के शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान जनता के सम्बोधन में कहा कि "आज मुझे एक बार फिर कर्नाटक के विकास से जुड़े हजारों-करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मिला है। शिवमोगा को अपना एयरपोर्ट मिला है, यह बहुत ही भव्य और सुंदर है। यह सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है बल्कि इस क्षेत्र के जवानों के सपनों की नई उड़ान का अभियान है।"
परीक्षा रद्द और स्थगित -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते कर्नाटक की प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम यानी 1st PUC Exam को स्थगित किया है। दरअसल कर्नाटक फर्स्ट ईयर पीयूसी एग्जाम 27 फ़रवरी को होना था, जिसे पीएम मोदी के रोड शो होने के चलते टाल दिया और इस दौरान आगे की तारीख़ दे दी गई। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड को सरकार ने नोटिस देते हुए कहा कि "27 फरवरी को होने वाली फर्स्ट ईयर पीयूसी परीक्षा यानी 11वीं क्लास की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।" कर्नाटक स्कूल परीक्षा ने बताया कि 27 फरवरी को आयोजित होने वाली फर्स्ट ईयर पीयूसी परीक्षा अब 6 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी छात्रों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे और काले रंग के कपड़े न पहनने की हिदायत भी दी गई है।
परीक्षा रद्द पर घिरे मोदी -
कर्नाटक कांग्रेस ने कर्नाटक बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा स्थगित का नोटिस शेयर करते हुए निशाना साधा है। ಪ್ರಧಾನಿ ट्विट में लिखा, 'कर्नाटक में पीएम के रोड शो की वजह से फर्स्ट ईयर पीयूसी परीक्षा के स्थगित होने से साबित हो गया है कि बीजेपी छात्रों के जीवन पर पत्थर फेंकने से नहीं डरती है। मोदी के दुष्प्रचार से छात्रो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।'
ಹೇಳುವುದು "ಪರೀಕ್ಷಾ ಪೇ ಚರ್ಚಾ"
ಮಾಡುವುದು "ಪರೀಕ್ಷಾ ಮೇ ಆಕ್ರಮಣ್"!!
ಪ್ರಧಾನಿಯ ರೋಡ್ ಶೋಗಾಗಿ ಪ್ರಥಮ ಪಿಯುಸಿಯ ಪರೀಕ್ಷೆಗಳನ್ನು ಮುಂದೂಡಿದ @BJP4Karnataka ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳ ಬದುಕಿಗೆ ಕಲ್ಲು ಹಾಕಲು ಹೇಸುವುದಿಲ್ಲ ಎಂಬುದನ್ನು ಸಾಬೀತುಪಡಿಸಿದೆ.
ಮೋದಿಯ ಪ್ರಚಾರದ ಹಪಹಪಿತನಕ್ಕೆ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳ ಭವಿಷ್ಯ ಕಿತ್ತುಕೊಳ್ಳಲಾಗುತ್ತಿದೆ pic.twitter.com/PLdJHeuMbw
यह भी पढ़ें - /article/1098/cbi-arrests-manish-sisodia-over-new-liquor-policy

