12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राज्य में 16 हज़ार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसके बाद JDS के गढ़ मांड्या में रोड शो और और एक जनसभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- "कांग्रेस (Congress) मेरी कब्र खोदने का सपना देख रही। मैं गरीबों की जिंदगी सुधारने में व्यस्त हूँ।" उन्होंने धारवाड़ में बनें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के स्थायी परिसर का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि धारवाड़ में IIT का नया कैम्पस कर्नाटक की विकास यात्रा में नया अध्याय लिख रहा है। जितने अच्छे इंस्टीट्यूट होंगे उतने ज्यादा लोगों तक अच्छी शिक्षा की पहुंच होगी।यही कारण है कि बीते 9 वर्षों में भारत में अच्छे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की संख्या लगातार बढ़ रही है।

राहुल गांधी के बयान को लेकर बोले-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा - "भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए।"
राहुल का बयान -
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लंदन दौर हैं, वहां से उनके द्वारा दिए गए वक्तव्य देश की राजनीति गर्म कर दे रहीं हैं, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- "भारतीय संसद में माइक बंद कर दिए जाते हैं। विपक्ष अपनी आवाज नहीं रख सकता है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष का कोई नेता किसी भी यूनिवर्सिटी में बोल नहीं सकता है। भारत में लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है।"

भाजपा (BJP) के लिए अहम है यह राज्य पर क्या बचा पाएगी सत्ता -
भाजपा (BJP) का दक्षिण में कमल खिलाने का सपना अभी भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे के कर्नाटक (Karnataka) ही एकलौता ऐसा राज्य है जहां वह सत्ता में है, लोकसभा चुनावों में भी राज्य की 28 सीटों में से 25 पर भाजपा (BJP) ने जीत दर्ज की थी। 2019 में राज्य में सरकार बनने के बाद भाजपा (BJP) की मुश्किलें बढ़ी हैं सत्ता संभालने के 2 वर्ष बाद ही बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा। वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई (BS Bommai) सरकार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रही ही सरकार पर 40℅ कमीशन लेने का मामला आये दिन सामने आता है।

अब देखना यह होगा कि क्या चुनाव के पहले पार्टी अपनी अंदरूनी कलह, विरोधी लहर सहित तमाम आरोपों को किस तरह सभांल पाएगी।
यह भी पढ़ें - /article/1123/bjp-preparation-in-elections-2024

