Molitics Logo
होम I.N.D.I.A का संसद में ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट !

I.N.D.I.A का संसद में ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट !

I.N.D.I.A का संसद में ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट !
फोटो: I.N.D.I.A का संसद में ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट !

I.N.D.I.A का 'ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट' -

I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने संसद में 27 जुलाई के दिन भी मणिपुर (Manipur) के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। लोकसभा मे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी दल हंगामा करने लगे। मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट (Black Dress Protest) कर रहा है। कांग्रेस (Congress) समेत I.N.D.I.A. के सभी नेता काले कपड़ों में सदन पहुंचे हैं। लोकसभा में हंगामा ज्यादा होने के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्य सभा (Rajya Sabha) में विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। विपक्ष के काले कपड़े पर भाजपा के मंत्री पीयूष गोयल ने तंज भी कसा। कांग्रेस ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस दिया था, जिसे लोकसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में स्पीकर इस मुद्दे पर चर्चा करवा सकते हैं। विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर सीधे पीएम मोदी से जवाब की मांग कर रहे हैं। उधर, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने विपक्ष के काले कपड़े वाले ड्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि काले कपड़े पहनने से क्या होगा?

 

 

पीयूष गोयल ने विपक्ष पर साधा निशाना -

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने विपक्ष के शोर-शराबे पर आज जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ये भारत की अस्मिता का सवाल है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर जो भारत की छवि है उससे विदेश मंत्री ने देश को अवगत कराया। ये काले कपड़े पहनने वाले लोग देश की बढ़ती हुई ताकत को नहीं समझ नहीं पा रहे हैं जिनके मन में काला है, जिनके तन में काला है, क्या छिपा है इनके दिल में, क्या दिल में काला है, क्या शब्दों के बोल में काला है, काला धन छिपा रहे हैं अपने कपड़ों में। क्या कारनामा है इनके जो दिखाना नहीं चाह रहे। काले कौवे भी भी इनकर आकर्षित होने लगे है। इनका कल भी काला है, आज भी काला और भविष्य भी काला है। हम नकारात्मक सोच के लोग नहीं है। हमारा पूरा विश्वास है कि इनके जीवन में भी अंधेरा छंटेगा, इनको भी रोशनी दिखेगी और इनके दिल के कलंक का खत्म होगा। इनको भी विकसित समृद्ध भारत दिखेगा। काला कपड़ा, काला तन नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
 

 भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गडकरी से किए सवाल -

 झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने गडकरी से अपने नेशनल हाइवे को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के NH 114 (A) पर बने चार फ्लाईओवर का 5 साल पहले शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक ये 4 फ्लाईओवर बना नहीं है। इस पर गडकरी ने जवाब देते हुए कहा कि सांसद की बात सही है। ये टेंडर निकाला गया था, कॉन्ट्रैक्टर के स्लो काम के कारण उसे रद्द कर दिया गया है। अब नया टेंडर निकाला गया है, नए टेंडर निकालने में भी काफी देरी हुई है। इसमें देरी कहां हुई है इसकी जांच की जाएगी। इस तरह के काम के लिए समय का बंधन होना चाहिए। जिन्होंने देरी की है, चाहे वे मेरे मंत्रालय के हों या फिर राज्य सरकार के हम उन पर कार्रवाई जरूर करेंगे। विदेश मंत्री हाल के दिनों में भारत की विदेश नीति (Foreign Policy) को लेकर सदन में जवाब देने के लिए उठे तो विपक्ष जोरदार हंगामा करने लगा। हालांकि, जबरदस्त शोर शराबे के बाद भी जयशंकर अपना जवाब पढ़ते रहे। इस दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से मोदी-मोदी और विपक्ष की तरफ से इंडिया-इंडिया के नारे लगने लगे।


Manipur Issue

 

मणिपुर मुद्दे (Manipur Issue) को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने ब्लैक ड्रेस प्रोटोस्ट किया। इसमें सभी सांसद काले कपड़ों में सदन में पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरान वे आसन से मणिपुर पर तुरंत चर्चा कराने की मांग करते रहे। राज्यसभा में विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर (S. Jaishankar) के बयान के दौरान जोरदार हंगामा हुआ।



यह भी पढ़ें - मणिपुर पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी के बाद से राजनीति हुई गरम!