
बैठक में यह भी फैसला हुआ कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा और अगले महीने से देश के विभिन्न हिस्सों में गठबंधन की जनसभाएं शुरू की जाएंगी। शरद पवार के घर इस बैठक में शरद पवार के अलावा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, द्रमुक के टी आर बालू, राजद के तेजस्वी यादव, जेडीयू के संजय झा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी. राजा, और समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान और कांग्रेस नेता गुरदीप सप्पल शामिल हुए।
विपक्षी गठबंधन ने इस बैठक में कुछ समाचार चैनल के एंकर के कार्यक्रमों के बहिष्कार पर भी सहमति जताई है।
INDIA गठबंधन के समन्वय समिति (Coordination Committee) के पहली बैठक की मुख्य बातें-
- मीडिया पर निगरानी के लिए एक ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें दंगाई और नफरती ऐंकरो की पहचान होगी और उनके शो का बॉयकॉट किया जाएगा।
- कमिटी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में ज्वाइंट पब्लिक मीटिंग आयोजन करने का फैसला लिया है।
- विपक्षी एकता की पहली ज्वाइंट रैली अक्तूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में आयोजित की जाएगी।
- देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार ही इंडिया गठबन्धन का सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा।
- इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने जातिगत जनगणना के लिए अपनी सहमति जताई है।
INDIA गठबंधन की मीडिया कमेटी की तरफ से लिस्ट जारी कर दी गई है, इन एंकरों की डिबेट में नहीं शामिल होंगे इंडिया के प्रवक्ता : #INDIA pic.twitter.com/QYPjeyxHI4
— Molitics (@moliticsindia) September 14, 2023
इंडिया अलायंस की इससे पहले 3 बैठके हो चुकी है पहली बैठक पटना में दूसरी बेंगलुरु और तीसरी बैठक मुंबई में सम्पन्न हुई थी। गठबंधन का दावा है कि वह 2024 में देश की मौजूदा सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगा।
यह भी पढ़ें - ग्रेटर नोएडा में 50 गांव के किसान दे रहे धरना!

