Molitics Logo
होम मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया अब राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी!

मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया अब राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी!

मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया अब राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी!
फोटो: मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया अब राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी!
नासिर-जुनैद हत्याकांड और हरियाणा के नूह में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी कथित गौरक्षक मोनू मानेसर आज (मंगलवार) पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मोनू मानेसर लंबे वक्त से फरार चल रहा था। हरियाणा पुलिस ने उसे आईटी एक्टसमेत अन्य धाराओं में उसे गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी गुरुग्राम के सेक्टर-1 से हुई है।

आपको बता दें कि हरियाणा के भिवानी जिले में 16 फरवरी को राजस्थान के रहने वाले 2 लोगों की जली लाशें मिली थी। पुलिस जांच में पता चला था कि वो लाशें राजस्थान के गोपालगढ़ घाटमिका गांव के रहने वाले जुनैद और नासिर की थी। पुलिस इंवेस्टिगेशन में सामने आया था कि हरियाणा के कुछ गौरक्षकों ने मिलकर जुनैद और नासिर को किडनैप किया था। इस मामले में कई और गौरक्षकों के नाम सामने आए थे। जिसमें से एक नाम मोनू मानेसर का था हालांकि मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी कर इस घटना में अपना हाथ होने से इंकार कर दिया था।

नूह में हिंसा फैलाने का है आरोप- 

 हरियाणा के नूह जिले में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद द्वारा जलाभिषेक यात्रा आयोजित की गई थी जिसके दौरान वहां हिंसा हुई थी, इसमें मोनू मानेसर का नाम सामने आया था। कहा गया था कि इस यात्रा से पहले वीडियो जारी कर मोनू मानेसर ने इसमें शामिल होने की बात की थी। इसके साथ ही भड़काऊ बातें भी कहीं थीं जिसके बाद हिंसा भड़की थी। जिसमें 6 मौतें और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। फिलहाल मोनू मानेसर को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हरियाणा पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राजस्थान पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। मोनू मानेसर 2019 में पहली बार सुर्खियों में आया था, जब कथित गौ तस्करों का पीछा करते समय उस पर गोली चलाई गई थी। वह 2015 में गाय संरक्षण कानून लागू होने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा गठित जिला गाय संरक्षण टास्क फोर्स के सदस्य भी था।

मोनू मानेसर के यूट्यूब और फेसबुक पर हज़ारों फॉलोअर हैं। अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों और कारों को दिखाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करता रहता था।