Molitics Logo
होम भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता हुई रद्द, जाने क्या हैं वजह!

भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता हुई रद्द, जाने क्या हैं वजह!

भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता हुई रद्द, जाने क्या हैं वजह!
फोटो: भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता हुई रद्द, जाने क्या हैं वजह!
 24 अगस्त को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (United World Wrestling) के तरफ से भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) की सदस्यता रद्द कर दी। UWW ने 30 मई को भारतीय कुश्ती संघ को पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि अगले 45 दिन यानी 15 जुलाई तक भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव नहीं किया गया तो सदस्यता सस्पेंड कर दी जाएगी। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसल‍िंग (United World Wrestling) के इस कदम से भारतीय कुश्ती जगत को झटका लगा है, इस घटना से भारतीय खिलाड़ियों के निकट भव‍िष्य में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने पर भी असर दिख सकता है।

दरअसल भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का चुनाव पहले 11 जुलाई को होना था, लेकिन तब असम रेसल‍िंग एसोस‍िएशन (Assam wrestling association) अपनी मान्यता को लेकर याद गया था और असम हाईकोर्ट से चुनाव पर स्टे लगवाया था, जिसके बाद एडहॉक कमेटी (Adhoc Committee) ने असम रेसल‍िंग एसोस‍िएशन को मान्यता दे दी थी। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट कर कहा- भारतीय कुश्ती के लिए आज काला दिन है. बृजभूषण और उसके गुर्गों के कारण देश के पहलवान तिरंगे के साथ नहीं खेल पाएँगे. तिरंगा देश की शान है और हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह जीतने के बाद तिरंगा को मैदान में लेकर दौड़े. ये बृजभूषण और उसके आदमी देश का कितना नुक़सान करेंगे। https://twitter.com/SakshiMalik/status/1694698181127553399?t=XeYj6D-188IOqTtAY7rLqA&s=09 

 वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा- वर्ल्ड रेस्लिंग ने WFI को सस्पेंड कर दिया है सिर्फ़ एक यौन शोषण के आरोपी को बचाने की कोशिश की वजह से अब विदेश में भारत का तिरंगा नहीं फहराएगा, राष्ट्रीय गान नहीं चलेगा। इससे बड़ा देश का अपमान क्या हो सकता है ? देश और बृज भूषण में से चुनना था, आपने बृज भूषण चुना https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1694666674698596391?t=qLYOL6a1FFgPRDikYIkqqg&s=09 

 यह है पूरा मामला भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल बहुत पहले खत्म हो चुका है। पहलवानों के प्रदर्शन के बाद कुश्ती संघ में तदर्थ समिति बनाई गई, जिसपर चुनाव कराने की जिम्मेदारी थी। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव जून 2023 में होने थे, लेकिन पहले पहलवानों के प्रदर्शन और फिर अलग-अलग राज्य के कुश्ती संघों की याचिका के चलते अलग-अलग हाईकोर्ट चुनाव पर रोक लगाते रहे हैं और चुनाव में देरी होती गई। भारतीय कुश्ती संघ में 15 पदों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होने वाले थे। उत्तर प्रदेश से भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह सहित चार उम्मीदवारों ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। चंडीगढ़ कुश्ती संस्था के दर्शन लाल को महासचिव पद के लिए नामांकित किया गया था, जबकि उत्तराखंड के एसपी देसवाल को बृज भूषण शिविर से कोषाध्यक्ष के लिए नामांकित किया गया था। चुनाव में महाराष्ट्र और त्रिपुरा में चुनावों में कोई प्रतिनिधि नहीं होगा, क्योंकि रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों गुटों के दावों को "अयोग्य" माना।

फिलहाल अभी वर्ल्ड कुश्ती संघ द्वारा भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी गयी है अब देखना यह है भारत सरकार और संबंधित मंत्रालय इसपर क्या एक्शन लेते हैं।