गठबंधन में फिर शामिल हुई भाजपा-
मेघालय में एनपीपी (NPP), भाजपा (BJP), यूडीपी (UDP) और पीडीएफ (PDF) की गठबंधन वाली सरकार बनी है। 7 मार्च को मेघालय में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा समेत 11 मंत्रियों ने शपथ ली।आपको बता दें राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार में शामिल भाजपा ने NPP से अपना गठबंधन भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तोड़ लिया था। गृहमंत्री अमित शाह ने मेघालय सरकार ( Meghalaya Government) को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया था।

वेस्ट गारो हिल्स मुख्यालय तुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह दुख की बात है कि प्रधानमंत्री जी की विकास योजनाएं राज्य तक नहीं पहुंच पाईं। मेघालय पहुंचने तक सभी केंद्रीय योजनाएं गायब हो जाती हैं। हम मेघालय और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार के माध्यम से भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें यहां एक मजबूत बीजेपी की जरूरत है, जिसके लिए हमने चुनाव से पहले गठबंधन तोड़ा और सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राज्य सरकार की अक्षमता के कारण मेघालय देश के सबसे भ्रष्ट राज्यों में से एक है।” 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा पर पैसे खा जाने सहित तमाम गंभीर आरोप लगाये थे।
चुनाव में पहले जिसे भ्रष्ट बताया अब उसी NPP के साथ भाजपा गठबंधन का हिस्सा बन सरकार में शामिल हो गई, जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार के बारे में बात करती है और बाद में भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर सरकार बनाती है, यही उसका असली चाल, चरित्र और चेहरा है।
मेघालय कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष विंसेट पाला ने कहा- कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने जो कहा था। चुनाव बाद एकदम उसके उलट किया। भाजपा ने कहा था कि एनपीपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है और अब उसी पार्टी के साथ मिलकर वह सरकार बना रही है। उन्होंने आगे कहा भाजपा देश की जनता को इसी तरह से बेवकूफ बनाती है, जैसे उसने मेघालय की जनता को बनाया है। भाजपा ने हमारे प्रदेश के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के चुनावी भाषणों के वीडियो को ट्वीट कर कटाक्ष किया।
आपको बता दें चुनाव से पहले जिन पर भाजपा आरोप लगाती है बाद में उसी के साथ सरकार में शामिल हो जाती है। ऐसे कई उदाहरण मिल जाते हैं, बिहार, जम्मू कश्मीर, पंजाब, मेघालय में देखने को मिला। जिससे साफ है कि भाजपा के लिए चुनावी नैतिकता कोई मायने नहीं रखती।
यह भी पढ़ें - /article/1116/manish-sisodia-arrested-liquor-scam-money-laundering-case

