वीडियो में जिस तरीके से दोनों महिलाओं को नग्न करके परेड करवाई जाती है और उनकी प्राइवेट पार्ट के साथ 40-50 आदमी ऐसे खिलवाड़ कर रहे होते जैसे कि वह कोई खिलौना हो, अगर आपके अंदर इतनी सी भी इंसानियत होगी ना तो आप गुस्से से खौल जाएंगे लेकिन हमारे देश में एक 56 इंच वाले प्रधानमंत्री जी हैं जिनका खून नहीं खौलता है, बस दुख होता है। वो भी एक रात बीत जाने के बाद, प्रधानमंत्री आपकों नींद कैसे आई।

बड़ी बात यह है कि मणिपुर भारत का हिस्सा है। लगातार लगभग तीन महीनों से जल रहा है। जो वीडियो कि मैं बात कर रही हूं और कल से जो आप और हम देख रहे हैं यह वीडियो और यह घटना जो है असल में है 4 मई की। और वायरल अब हुई है। मणिपुर पुलिस (Manipur Police) का कहना है कि उसने केस भी दर्ज कर ली थी और कार्रवाई चल रही है।
वहीं यह जो घटना हुई है जिसने देश को नग्न करके घुमाया है देश को शर्मसार किया है। उसके पीछे वजह भी है फेक न्यूज़ की। एक फेक न्यूज़ आती है कि कोकी समाज के लोगों ने मैतई समाज की एक महिला के साथ रेप किया। जिसके बाद मैतई समाज के लोगों ने कुकी समाज (Cookie Society) से बदला लेने के लिए इन महिलाओं के साथ रेप किया जाता है,नग्न अवस्था में परेड निकाली जाती है।
इन सबके बाद सवाल तो यही उठता है कि आखिर यह सत्ता में बैठे सरकार और इनकी सरकारों में यह महिलाएं जितने भी मंत्री हैं यह सब चुप क्यों है? महिला एवं बाल विकास मंत्रालय जिनके पास है स्मृति ईरानी (Smriti Irani) जी, इनकी बेटी पर जब किसी ने झूठा आरोप लगाया था, तब इनका खून खोल गया था। इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी थी। लेकिन अभी इनका बिल्कुल खून नहीं खुल रहा है। क्योंकि उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इस लिए संभाल रखा है, ताकि बस ये अपने परिवार अपनी बेटी की सुरक्षा कर सकें। क्योंकि इन्हें तो वैसे पत्रकारों पर गुस्सा आता है क्योंकि कोई पत्रकार इनसे इनकी सत्ता से सवाल ना पूछ ले। इस घटना के बाद इन्होंने जो ट्वीट किया उसे देखकर तो यही लगता है।
अगर मणिपुर को संभाल नहीं सकते तो अब वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। लेकिन राष्ट्रपति शासन लगने के बाद वो केरल के अधिन होगा और अभी वहां BJP की सरकार है। राज्य की सरकार को और 56 इंच के प्रधानमंत्री की केंद्र सरकार को कह देना चाहिए कि अब उनसे देश नहीं संभल रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) जी अब देश की हर एक महिला और बेटी आपसे कह रही है कि आप मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाओ। क्योंकि जब आप राष्ट्रपति बनी थी, तो सिर्फ आप राष्ट्रपति नहीं बनी थी, देश की हर बेटी और महिला को विश्वास था, कि अब सबसे बड़े संवैधानिक पद पर जो बैठी है, वह एक महिला है और वह हमारी रक्षा करेगी। पुर की वीडियो जिसमें दो लड़कियों को नग्न करके परेड करवाया जा रहा है ।वह बता रहा है कि अब देश को 56 इंच के प्रधानमंत्री नहीं बचा सकते हैं,। सुरक्षित नहीं रख सकते हैं इनका "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" नारा सिर्फ और सिर्फ एक नारा है और अब हमें राष्ट्रपति शासन चाहिए।
मणिपुर को जलते हुए 3 महीने लगभग होने वाले हैं। यहां से कई तस्वीरें कई वीडियो सामने आई जिसमें कई ऐसी लाशें मिली जिनमें उनकी आंखों को नोच लिया गया लोगों के घर जला दिए गए और वहां के सीएम का ड्रामा भी देखने को मिलता है। वह इस्तीफा देने जा रहे होते हैं और महिलाएं उनका इस्तीफा छीनकर फाड़ देती है। अब कम से कम अब तो उन्हें इस्तीफा देना ही चाहिए। मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह (N Biren Singh) आजतक से बात करते हुए कहा कि ऐसी सैकड़ों घटनाओं को लेकर केस दर्ज है, मतलब वीडियो एक आई है, ऐसी ना जाने कितनी महिलाओं के साथ वहां हो रहा है। फिर डबल इंजन की ये सरकार कैसी शांति ला रही है?

मतलब 2024 का इंतजार किया जा रहा है कि चुनाव से पहले इसी मुद्दे को उठाएंगे और बचाने का वादा करके फिर से सरकार में आएंगे!
अगर आप म से कुछ लोग इस वीडियो को देखकर भी चुप हो वैसे मुझे नहीं लगता कि किसी भी राजनीतिक दल को आप समर्थन करते हो। किसी भी सरकार से आते हो किसी भी पार्टी से हो, सभी का इस वीडियो को देखकर खून तो खोला ही है और नहीं खोला है, तो इंतजार कीजिए कल को यही आपकी मेरी आपके परिवार की मेरे परिवार की किसी भी महिला के साथ हो सकता है।
यह पितृ-सत्तात्मक सोच वाले हमारे देश में मुझे उन पुरुष, जिन्हें बदला लेने के लिए महिलाओं की जरूरत होती है। उन्हें लगता है कि किसी महिला के साथ यौन हिंसा करके, उसको प्रताड़ित करके तुम महान काम कर रहे हो, कितने बुजदिल कितने कायर, कितने कमजोर और कितनी घटिया और आप समाज का सम्मान नहीं बढ़ा रहे हैं, सारी मनुष्य जाति को शर्मसार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - जानें! केन्द्र ने क्यों नहीं सुनी मणिपुर राज्यपाल अनुसुइया उइके की बात?

