Molitics Logo
होम Manipur Violence : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक!

Manipur Violence : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक!

Manipur Violence : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक!
फोटो: Manipur Violence : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक!
मणिपुर हिंसा को लेकर 24 जून को संसद भवन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर की स्थिति का जायजा लेने के लिए अमित शाह ने ये बैठक बुलाई थी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा और सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास (John Brittas) सहित अन्य नेता मौजूद रहे। NCP नेता शरद पवार (Sharad Pawar) और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस मीटिंग में नहीं आए। शरद पवार ने अपने प्रतिनिधि को इस मीटिंग में भेजा, वहीं कांग्रेस ने इस बैठक में शामिल नहीं हुई।

manipur violence

 

मई की शुरुआत में शाह ने हिंसाग्रस्त राज्य की अपनी 4 दिवसीय दौरे के दौरान शांति की अपील की थी और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मणिपुर में इस मुद्दे पर विपक्ष ने BJP को आड़े हाथ लेते हुए BJP सरकार पर सवाल उठाए हैं। मणिपुर में 3 मई के बाद से अभी भी आगजनी जैसी घटनाएं हो रही हैं। मंत्रियों के घरों को भी उपद्रवियों ने निशाने पर लिया और आग के हवाले कर दिया, राज्य सरकार ने शांति बनाए रखने और अशांति को रोकने के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से 25 जून तक तक बढ़ा दिया है। राज्य में जारी अशांति को देखते हुए डेटा सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि इससे पहले भी कई बार इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है, लेकिन शांति कायम करने में सरकार विफल साबित होती आ रही है।

N.biren singh

 

मेइती और कुकी समुदायों (Meitei and Kuki Communities) के बीच मणिपुर में एक महीने पहले भड़की हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे जा  चुके हैं। राज्य में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गई थीं।जो अभी तक जारी है।

Bhupesh baghel

 

इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने BJP और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि "बीजेपी के लोग दावा करते हैं कि हमारे राज्य में सांप्रदायिकता नहीं है। 50 दिनों से मणिपुर जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री के पास समस्या के समाधान के लिए बात करने का समय नहीं है।"

 

यह भी पढ़ें -  Opposition Meeting : विपक्षी पार्टियों की बैठक में 2024 का बन गया रोड मैप ?