
जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में कितने आरोपी -
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Delhi's Rouse Avenue Court) में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती समेत कुल 16 लोगों को पेश किया गया। लालू प्रसाद यादव पर भारतीय रेलवे (Indian Railways) में भर्ती के दौरान धांधली करने और जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप लगाया गया है। सीबीआई (SBI) ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। राबड़ी देवी 14 मार्च को ही दिल्ली (Delhi) पहुंच गई थीं जबकि लालू प्रसाद यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे।आख़िरकार कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में ज़मानत दे दी। इसके बाद लालू यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने तीनों की याचिका को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया। लालू यादव व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट पहुंचे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले में लोगों से जमीन ली थी। सीबीआई (CBI) ने बीते साल 18 मई को लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सीबीआई (CBI) और ED ने की पूछताछ और इससे पहले 6 मार्च को सीबीआई (CBI) पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी, जहां उन्होंने पूर्व सीएम से पूछताछ की थी। अगले ही दिन 7 मार्च को सीबीआई (CBI) की टीम मीसा भारती के दिल्ली (Delhi) स्थित आवास पर पहुंची। यहां सीबीआई (CBI) ने घोटाला मामले में लालू यादव से पूछताछ की थी।

इसी मामले में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को भी समन जारी हुआ है हालांकि वो पेश नहीं हुए। वहीं लालू फैमिली के दूसरे लोगों को हाज़िर होना था। साथ ही आज तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को भी हाज़िर होना था, जिन्हें जमीन के बदले नौकरी मिली है। भाजपा (BJP) ने इस मामले में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर इस्तीफे का दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में 14 मार्च को जमकर हंगामा भी हुआ। इस बीच आरजेडी (RJD) ने मांग की है कि सीबीआई (CBI), ईडी (ED) और केन्द्रीय एजेंसियों की जांच को रोकने के लिए बंगाल की तर्ज पर बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में बिल लाया जाए।

छापेमारी के दौरान लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार और करीबियों सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ED ने दावा किया था कि जांच के दौरान उसे 600 करोड़ के आर्थिक अपराध का पता चला है। ED ने बताया कि 1 करोड़ नकद, 1900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलो सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - /article/1131/parliament-budget-session-live-opposition-mps-march-ed-office-adani

