Molitics Logo
होम राहुल गांधी ने कोलार में OBC और नंदिनी को लेकर पीएम मोदी को घेरा!

राहुल गांधी ने कोलार में OBC और नंदिनी को लेकर पीएम मोदी को घेरा!

राहुल गांधी ने कोलार में OBC और नंदिनी को लेकर पीएम मोदी को घेरा!
फोटो: राहुल गांधी ने कोलार में OBC और नंदिनी को लेकर पीएम मोदी को घेरा!
कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने प्रचार के लिए सबसे पहले कोलार को चुना। कोलार वही जगह है जहां से राहुल गांधी ने 2019 में मोदी सरनेम वाला बयान दिया था। जिसे BJP ने OBC से जोड़ते हुए, हर जगह राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की, राहुल ने भी अब OBC को ही चुनावी मुद्दा बना लिया है। राहुल गांधी ने पिछले कई महीनों से एक ही बात बार-बार कह रहे हैं कि "डरो मत" और कोलार से प्रचार का आगाज करने मकसद यही है कि BJP को संदेश दिया जाए, कि "राहुल गांधी डरने वाला नहीं हैं।" 

Rahul gandhi

 

राहुल गांधी ने अपना भाषण हिंदी में दिया, ताकि वो जो बोलना चाहते है, वो सिर्फ कर्नाटक ही नहीं देश के हर कोने के व्यक्ति तक पहुंचे। OBC वाले मुद्दे पर उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को चैलेंज करते हुए कहा कि आप बार-बार कहते है कि मैंने OBC का अपमान किया है, तो आप 2011 में कांग्रेस सरकार के द्वारा की गई जाति जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करें, साफ पता लग जाएगा कि कौन किसका अपमान कर रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने PM से आरक्षण पर 50% की सीमा को हटाने की भी मांग की है। बड़ी बात ये है कि BJP "सबका-साथ, सबका विकास" का नारा देती है। लेकिन जब सबकों सत्ता में या फिर ये कहे कि देश के विकास में बराबर की भूमिका देने की बात आती है तो वो फिर धर्म और जाति देखने लगती है। मोदी सरकार में 89 सीटों में सिर्फ 7% OBC,   SC, ST को जगह दी गई है। 

Karnataka elections

 


वहीं राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai)सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार हर काम करने के लिए 40% कमिशन खाती है। राहुल गांधी ने अडानी मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि “अगर आपने दिल से अडानी की मदद की तो कांग्रेस दिल से गरीबों, बेरोजगार युवकों और महिलाओं की मदद करेंगे।’’  इसके साथ ही राहुल गांधी ने घोषण किया की कि उनकी सरकार बनने के बाद कांग्रेस कर्नाटक में जनता को 200 Unit फ्री बिजली, महिलाओं को 2000 रुपए प्रति महीना, दस किलो चावल हर महीने गरीब परिवार को दिया जाएगा, साथ ही बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं  के लिए तीन हजार रूपए सहायता और डिप्लोमा युवाओं को 1500 रुपए की सहायता देगी। 


राहुल गांधी ने BJP के ऑपरेशन लॉटस (Operation Lotus) पर भी तंज कसते हुए कहा कि बहुत जरूरी है कि कांग्रेस कुल 224 सीट में से कम से कम 150 सीट पर जीत हासिल करे। क्योंकि BJP की पूरी कोशिश होगी की 40% कमिशन वाले पैसे से आपकी चुनी हुई सरकार को गिरा सके।क्योंकि कर्नाटक में BJP ने ऐसे ही अपनी सरकार बनाई, मध्य प्रदेश में भी यही हुआ और महाराष्ट्र के ऑपरेशन लॉटस (Operation Lotus) को ज्यादा समय नहीं हुआ है। 

 

Operation Lotus

 

राहुल गांधी के इस प्रचार के बाद BJP के चाणक्य कहे जाने वाले मतलब अमित शाह (Amit Shah) को परेशान कर ही दिया था, कि उसके बाद राहुल गांधी ने नंदिनी ब्रांड के डेयरी (Nandini Dairy Brand) पर पहुंचे। वहां नंदिनी की चीजें का स्वाद लिया और तारीफ भी की है। राहुल गांधी ने नंदिनी ब्रांड से सीधे 26 लाख किसान वोटरों को साधने की कोशिश की है। 26 लाख किसान कर्नाटक दूध संघ (Karnataka Milk Union) के सदस्य हैं, ये 20 हज़ार करोड़ रुपए का कारोबार करते हैं और सहकारिता संघ राज्य के 16 ज़िलों में मज़बूत है। इस चुनाव में BJP ने अमुल को राज्य में लाने की बात करके चुनावी मुद्दा बना दिया है। जो अब उसी के लिए गले की फांस बनती जा रही है। 

Jagdish shettar

 

अमित शाह (Amit shah) ने इसके बाद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा सुन लें कर्नाटक में BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, लेकिन इसी बीच BJP नेता और पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagdish Shettar) ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। चुनावी पंडितों की भविष्यवाणी के बाद राहुल गांधी ने जिस तरह BJP के मुद्दों को कांग्रेस के फेवर में कर लिया है। अब इसने BJP को परेशान कर रखा है। BJP के चाणक्य को भी इसका तोड़ दिखाई नहीं दे रहा है। वो भले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन बड़े चेहरों का साथ छोड़ना और Opinion Poll के आंकड़ों ने नींद तो उड़ा ही दी है। 


यह भी पढ़ें - /article/1181/cbi-interrogates-arvind-kejriwal-delhi-excise-policy-case