Molitics Logo
होम पत्रकार सिद्दिकी कप्पन को 28 महीने बाद भी नहीं मिला पूरा इंसाफ, अभी भी लड़ाई लंबी है !

पत्रकार सिद्दिकी कप्पन को 28 महीने बाद भी नहीं मिला पूरा इंसाफ, अभी भी लड़ाई लंबी है !

पत्रकार सिद्दिकी कप्पन को 28 महीने बाद भी नहीं मिला पूरा इंसाफ, अभी भी लड़ाई लंबी है !
फोटो: पत्रकार सिद्दिकी कप्पन को 28 महीने बाद भी नहीं मिला पूरा इंसाफ, अभी भी लड़ाई लंबी है !
केरल के पत्रकार सिद्दिकी कप्पन को 2 फरवरी 2023 को लखनऊ जिला जेल से 28 महीने के बाद रिहा कर दिया गया। पत्रकार कप्पन ने बाहर आते ही मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुझे जेल से बाहर भेजने से पहले जेलर ने कहा कि "बाहर मीडिया है, उन्हें कुछ मत बताना, नहीं तो तुम्हें दोबारा जेल में डाल दिया जाएगा।" इसके साथ ही कप्पन ने कहा कि "बहुत लंबी लड़ाई थी, अभी बहुत लड़ना है।" वहीं आपको बता दे कि पत्रकार सिद्दिकी कप्पन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया था। पत्रकार सिद्दिकी हाथरस गैंगरेप मामले में रिपोर्टिंग करने जा रहे थे, उसी समय उन्हें मथुरा से गिरफ्तार कर UAPA लगाया गया था। 


 उत्तर प्रदेश पुलिस की FIR में कप्पन पर भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत राजद्रोह, धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के लिए जान-बूझ कर और दुर्भावनापूर्ण ढंग से उकसाने के आरोप लगाए गए थे। इसी के साथ कप्पन पर PFI से कनेक्शन और हाथरस कांड में हिंसा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। दोहा और मस्कट में स्थित वित्तीय आतंकवादी संगठनों से लगभग 80 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त करने का भी आरोप लगाया गया था और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी इसमें शामिल किया गया था।

इसी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इलाहाबाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि कप्पन के बैंक अकाउंट में केवल 5 हजार रुपए ट्रांसफर हुए हैं, ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग का कोई केस बनता ही नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ही ज़मानत पर कप्पल 2 फरवरी को जेल से बाहर आए हैं। पिछले साल सितंबर में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों में जमानत दे दी थी। केवल मनी लॉन्ड्रिंग में जमानत नहीं मिली, जिसकी वजह से वो अभी तक जेल में थे, लेकिन अब उन्हें मनी लॉंड्रिंग में भी जमानत मिल गई।


Allahabad Court

 

पत्रकार सिद्दिकी कप्पन ने जेल से बाहर आकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हाथरस मामले की रिपोर्ट करने के लिए उत्तर प्रदेश आया था। इसमें गलत क्या था? मेरे पास केवल एक लैपटाप और मोबाइल फोन के अलावा पेन और नोट बुक थी। ऐसा कुछ नहीं था जो गलत कहा जा सकता था लेकिन फिर भी उसे जेल में रहना पड़ गया।

आपको बात दे कि कप्पन को जमानत मिलने के 40 दिन बाद जेल से रिहा किया गया। कप्पन ने बाहर आकर कहा कि "जमानत मिलने में मीडिया का भी बड़ा सहयोग रहा है। उन्होंने इतने महीने तक मुझे लोगों के बीच जींदा रखा, इसके लिए मैं इनका शुक्रगुजार हूं।"

कप्पन की जमानत के साथ ही कई सवाल उठते हैं कि अगर पत्रकार किसी के साथ हुए अत्याचार को लेकर आवाज उठाने की कोशिश करेगा तो पुलिस उसी पर कानून- व्यवस्था खराब करने का आरोप लगाकर उसे जेल में डाल देगी ! क्योंकि पुलिस के दावों और आरोपों में अगर सबूत और सच्चाई होती तो सिद्दिकी को जमानत देते हुए कोर्ट ये नहीं कहना पड़ता कि "मनी लॉन्ड्रिंग का केस बनता ही नहीं है।" 


Siddique Kappan

 

पत्रकार सिद्दिकी को गिरफ्तार करवाने से किसको फायदा हुआ था ? सवाल को घेरे में सीधे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी आती है।

वैसे UAPA के तहत गिरफ्तार होने के बाद बरी होने वाले पत्रकार सिद्दिकी कप्पन पहला व्यक्ति नहीं है। इससे पहले भी जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्रा सफूरा जरगर को UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया था। पत्रकार मोहम्मद जुबैर, डॉ. कफील खान पर भी UAPA और NSA लगाया, जम्मू-कश्मीर के भी कई पत्रकारों पर UAPA लगाया गया।

uapa images

 

वहीं राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि साल 2016-2022 के दौरान UAPA के तहत कुल 5 हजार 27 मामले दर्ज किए गए थे और गिरफ्तार होने वाले लोगों की संख्या 24,134 थी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस कानून के तहत जिन लोगों के खिलाफ केस चलाया गया, उनमें से 212 आरोपियों को दोषी ठहराया गया और 386 को रिहा कर दिया गया।


Nityanand Rai

 

इससे पता चलता है कि UAPA के तहत 2016-22 में जितने केस दर्ज हुए हैं, उनमें से केवल 212 लोग ही दोषी ठहराया गया। वहीं अभी तक 386 रिहा कर दिया गया। यहां कोर्ट इन लोगों को रिहा कर देती है। लेकिन इस बीच इन लोगों का जेल में जो समय बर्बाद हुआ है, उसकी भरपाई कौन करेगा ?


यह भी पढ़ें - /article/1078/milk-prices-increas-after-new-budget