Molitics Logo
होम नीतीश का साथ छोड़ शाह के 'दरबार' में पहुंचे मांझी, गठबंधन पर हो गई डील..!

नीतीश का साथ छोड़ शाह के 'दरबार' में पहुंचे मांझी, गठबंधन पर हो गई डील..!

नीतीश का साथ छोड़ शाह के 'दरबार' में पहुंचे मांझी, गठबंधन पर हो गई डील..!
फोटो: नीतीश का साथ छोड़ शाह के 'दरबार' में पहुंचे मांझी, गठबंधन पर हो गई डील..!
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) 21 जून, 2023 को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। इस बैठक में जीतन राम मांझी के बेटे और 'हम' प्रमुख संतोष सुमन भी शामिल थे। बैठक के बाद संतोष सुमन ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की घोषणा की। नीतीश कुमार का साथ छोड़ने के बाद दोनों नेताओं ने आज दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद संतोष कुमार सुमन ने NDA में शामिल होने का ऐलान कर दिया।

jitanraam

 

अमित शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) भी मौजूद रहे ।ये बैठक दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई। इस मुलाकात के साथ ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था ।सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि जल्द ही जीतन राम मांझी और संतोष कुमार सुमन भारतीय जनता पार्टी (BJP) वाले गठबंधन (एनडीए) का दामन थामेंगे।

amit shah

 

संतोष सुमन ने नीतीश कुमार पर लगाया था आरोप -

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी नीतीश सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 13 जून को मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि जडयू चाहती है कि हम अपनी पार्टी को उनके साथ मर्ज कर दें, लेकिन हमें ये मंजूर नहीं हैं। हम अकेले संघर्ष करेंगे। हमें जदयू (JDU) में विलय नहीं करना है। नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे, लेकिन हमने इनकार कर दिया।


आपको बता दें नीतीश कुमार 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक करने जा रहे हैं।इस बैठक में जीतनराम को Invitation नहीं दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने खुलकर स्वीकार किया था कि उन्हें विपक्षी एकता के नाम पर पटना में होने वाली बैठक के लिए बुलावा नहीं मिला है।

 


यह भी पढ़ें -  क्या हैं ट्विटर के सीईओ डार्सी के इन्टरव्यू का विवाद ?