Molitics Logo
होम बीजेपी के शासन में खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ!

बीजेपी के शासन में खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ!

बीजेपी के शासन में खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ!
फोटो: बीजेपी के शासन में खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ!
बीबीसी की दिल्ली और मुबंई दफ्तरों में IT की छापेमारी 14 फ़रवरी से जारी है और इस छापेमारी के शुरू होने के साथ ही इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है वहीं लगातार विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रही हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने BBC को "सबसे भ्रष्ट संस्था" बता दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग अलग रिएक्शन का रहे हैं, साथ ही वो भाजपा प्रवक्ता को पीएम नरेंद्र मोदी की बीबीसी को लेकर बयान याद दिला रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीबीसी ने जो दिखा दिया वही सच हैं।


bbc office

 

बीबीसी के देिल्ली और मुबंई दफ्तर में जैसे ही आयकर विभाग की टीम पहुंची, वैसे ही विपक्ष का बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला शुरू हो गया।विपक्ष का कहना है कि "ये रेड गुजरात दंगों पर बीबीसी ने जो डॉक्यूमेंट्री बनाई है, उसी का बदला लेने के लिए ये छापेमारी की जा रही हैं।" 

इसी को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि "पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को बैन किया और अब BBC पर IT का छापा, ये अघोषित आपातकाल है।" वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर कर कहा कि "आप पर तरस आने लगा है PM मोदी क्योंकि BBC के दफ़्तर Income Tax टीम भेज कर आपने यह साबित कर दिया कि आप एक घबराए, बौखलाए तानाशाह से ज़्यादा कुछ और नहीं हैं पर जवाब तो देने पड़ेंगे।" 

 

वहीं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि "जो भी बीजेपी के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ये लोग IT, CBI और ED को छोड़ दिया जाता है।" 

 

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "BBC पर छापे की ख़बर ‘वैचारिक आपातकाल’ की घोषणा है।"

 

वहीं भाजपा ने कहा कि "BBC को भारत के कानून का पालन करना होगा, आयकर विभाग को अपना काम करने दिया जाए।" आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बीबीसी ने अपने सभी कर्मचारियों को कहा है कि "वो छापा मारने आई आयकर विभाग के कर्मचारियों के साथ सहयोग करे, किसी भी जानकारी को उनसे ना छिपाएं।"

इन सबके बीच कल भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि "बीबीसी पूरे देश की सबसे भ्रष्ट कॉरपोरेशन बन गई हैं, बीबीसी का प्रोपेगैंडा और कांग्रेस का एजेंडा मेल खाता हैं, बीबीसी ने अगर कुछ गलत नहीं किया है तो डर कैसा?"


अब सोशल मीडिया पर यूजर्स गौरव भाटिया के इस बयान पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, @Rajaramrdvv यूजर ने लिखा कि "कुछ दिन पहले का मोदी जी का BBC की निष्पक्षता पर दिया विचार भी देख लें भाटिया जी, वे तब झूठ बोल रहे थे या आप अभी झूठ बोल रहे हैं? दोनों तो सच नहीं हो सकता।"

@rbsingh135 यूजर ने लिखा कि "बीबीसी भ्रष्ट है, भ्रष्टाचारी को बचाने वाला ईमानदार है ओर शर्म भी नहीं लगती इन लोगों को।" एक यूजर ने लिखा कि "गौरव जी, यही मोदी जी कभी बीबीसी की तारीफ करते थे।"

वहीं Rohit Pandey नामक यूजर ने लिखा कि "BBC पर कार्रवाई बता रही है कि यह संस्था अपना काफी अच्छे से कर रही है। बीबीसी के साथ लगभग पूरा देश खड़ा है।"

एक सुशील प्रसाद नाम के यूजर ने लिखा कि "जब मोदी तारीफ करते थे। बीबीसी तक देश के लिए काम कर रही थी और आज मोदी की सच्चाई दिखा दी तो वो गलत।"


यह भी पढ़ें :- /article/1085/cpm-congress-come-against-bjp-in-tripura-elections