
देश के लिए सौगातें से भरा हुआ बजट -
1 - नया बजट पेश करते हुए मध्यम वर्गीय समाज के लिए टैक्स में छूट देते हुए बताया कि "7 लाख तक सालाना कमाने वाली जनता को कोई कर (TAX) नहीं देना होगा।" जिसके तहत इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर ₹7 लाख रूपये रखी है, टैक्स में छूट का प्रावधान अब नई इनकम Tax Regime के तहत किया जायेगा साथ ही इनकम टैक्स के स्लैब 2 कम की जाएगी जिससे 7 से घटाकर 5 ही रह जाएगी।
2 - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है और अंत्योदय योजना के अनुसार गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ा दी है। वहीं पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया गया है।

3 - नए बजट में भारतीय रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है और रेलवे के लिए अब तक का सबसे अधिक पूंजी लागत बजट आया है। वही वित्त मंत्री ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए 15710.44 करोड़ रुपये भी राशि आवंटित की है, जिनके तहत संपत्ति रेलवे द्वारा संचालन और रख-रखाव के लिए ख़र्च की जाएगी।

4 - विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PMPBTG विकास मिशन शुरू किया जाएगा, इसके तहत PBTG बस्तियों को मूलभूत सुविधाएं दी जा सके। वहीं अगले 3 साल में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया जाएगा।
5 - आगामी 3 वर्षों में सरकार द्वारा आदिवासी और जनजातीय समाज के विद्यार्थी वर्ग के लिए नए शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल स्कूलों में करीबन नए अध्यापकों और सहायक कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी, जिसकी बजट में संख्या करीबन 38,800 रखी है।

6 - नए बजट के अनुसार किसानों और कृषि विभाग के लिए भी भी बजट में कृषि से संबधित नए और अग्रणी स्टार्टअप को प्रमुखता दी जाएगी और पीएम-किसान योजना के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया जा चूका है। पीएम आवास योजना के तहत पुराने खर्च को 66% बढ़ाकर 79000 करोड़ रूपये किया गया है।

7 - भाजपा की पिछली सरकार में बने करीबन 157 मेडिकल ही अब उतने ही 157 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। वहीं युवाओं को देखते हुए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। हवाई यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने इस बजट में क़रीबन 50 हवाई अड्डें बनाने की घोषणा की है।
कितना सस्ता और कितना महंगा हुआ समान -
सस्ती वस्तुएं - लीथियम बैटरी, LED टेलीविजन, बायोगैस से जुड़ी वस्तुएं, खिलौनें, मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी पर राहत, इलेक्ट्रिक कार और व्हीकल, लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में राहत, लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत, टेलीविजन के ओपन सेल के कल-पुर्जों पर सीमा शुल्क 2.5% कम हुआ, रबर पर ड्यूटी कम हुई, साइकिल, मोबाइल फोन, मोबाइल कैमरा लैंस, ऑटोमोबाइल आदि सस्ते हुए।
महंगी वस्तुएं - सिगरेट, इंपोर्टेड ज्वैलरी महंगी, सोना, प्लेटिनम, विदेशी चांदी और हीरे इस 2023 और 24 के बजट में महंगी की गई है।
मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमृत काल का पहला बजट पेश किया हैं। "मोदी 2.0 का यह पूर्ण अंतिम बजट है।"
यह भी पढें - /article/1073/justice-nagaratna-gave-a-dissenting-vote-on-demonetisation-in-sc-with-4-1-verdict

