Molitics Logo
होम हिसुआ सीट कांग्रेस के खाते में, संभावित उम्मीदवार डॉ. जनार्दन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित

हिसुआ सीट कांग्रेस के खाते में, संभावित उम्मीदवार डॉ. जनार्दन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित

हिसुआ सीट कांग्रेस के खाते में, संभावित उम्मीदवार डॉ. जनार्दन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित
फोटो: हिसुआ सीट कांग्रेस के खाते में, संभावित उम्मीदवार डॉ. जनार्दन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित

हिसुआ विधानसभा सीट पर भाजपा पिछले 15 सालों से कब्जा की हुई है. कांग्रेस पार्टी इस सूखे को खत्म करने पर पूरा जोर लगा रही है. महागठबंधन ने आज सीटों के बंटवारे का ऐलान किया है जिसमें यह तय किया गया है कि हिसुआ से कांग्रेस प्रत्याशी ही उतारा जाएगा.

 

हिसुआ सीट कांग्रेस के खाते में आते ही स्थानीय कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. स्थानीय कार्यकर्ता चुनचुन सिंह का कहना है कि पिछले 15 सालों से भाजपा के अनिल सिंह ने बस जनता को सिर्फ धोखा ही दिया है. विकास-विकास का दावा करने वाले अनिल सिंह का इस बार सफाया होगा.

 

स्थानीय कार्यकर्ता पंकज सिंह का कहना है कि डॉ. जनार्दन सिंह पेशे से एक डॉक्टर रहे हैं. वे दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पताल में सेवा दिए हैं. ऐसे में हिसुआ की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था का इलाज सिर्फ डॉक्टर जनार्दन सिंह ही कर सकेंगे. उन्हें कांग्रेस से टिकट मिले तो जीत तय है. मौजूदा विधायक से युवा, किसान और मजदूर सब परेशान हैं. अब हमें बदलाव चाहिए.

 

65 साल के बुजुर्ग कार्यकर्ता रामसेवक यादव का कहना है कि कांग्रेस इस क्षेत्र में फिर से आ सकती है, बशर्ते यहां एक ऐसा उम्मीदवार चाहिए जो लोगों की आम समस्याओं को समझता हो. जो शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर सके. डॉ. जनार्दन सिंह इस पंक्ति में सबसे आगे नजर आते हैं. पार्टी से उम्मीद है कि उन्हें ही टिकट देगी.

 

बता दें कि हिसुआ विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक रहे अनिल सिंह से लोग खासे नाराज दिख रहे हैं. कांग्रेस पार्टी भी इस सीट पर सोच समझकर उम्मीदवार उतारना चाहती है. बताया जा रहा है कि पार्टी इस बार शिक्षित उम्मीदवार पर बाजी लगा सकती है. इसमें डॉ. जनार्दन सिंह पर ज्यादा चर्चा हो रही है.

 

और भी पढ़ें