
इस बजट सत्र के आरम्भ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर CM महोहल लाल खट्टर ने स्वागत किया। पहले दिन अभिभाषण से हुआ और कहा कि देश की आजादी के ‘अमृत काल‘ में हरियाणा विधानसभा का यह पहला सत्र है। सरकार के ईमानदार प्रयास अगले 25 साल के अमृत काल में भारत को विश्व का सिरमौर बनाना सुनिश्चित करने में सहायक होने की बात रखी। वहीं देश सरकार की उपलब्धियों के बारे सदन को अवगत करवाते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक दक्षता में सुधार और सरकारी कार्यप्रणाली में तालमेल तथा कार्य को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से कई विभागों का विलय किया है।

जो सौगातें और योजनाएं सदन में गिनाई गई -
- राज्य सरकार अंत्योदय के विजन को साकार कर रही है, 1 लाख से कम वार्षिक आय वाले 3.35 लाख परिवारों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है। कैशलेस आधार पर ESI लाभार्थियों को विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करने के लिए 109 निजी अस्पतालों को सूची तैयार की है वही 100 बिस्तरों वाले 6 नए ESI अस्पताल और 14 नई ESI डिस्पेंसरी का निर्माण करने जा रही है।
- राज्य सरकार ने सैनिक और पूर्व सैनिकों के लिए योजनाएं चलाई गई है, जैसे युद्ध में शहीद होने पर परिजनों को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए की सहायता राशि के साथ साथ शौर्य और विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं बेटियों के लिए विवाह अनुदान, हरियाणा से नए कमीशंड अधिकारियों को नकद पुरस्कार प्रदान करना और शिकायतों का समय पर निवारण तेज़ी से किए जाएंगे।
- अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को निश्चित और समयबद्ध तरीके से पदोन्नति में आरक्षण देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थी-आधारित-निर्माण के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 28,572 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 482 करोड़ रुपए की सहायता राशि मुहैया करवाई जाएगी। 27,270 छात्रों की छात्रवृत्ति पर 23.88 करोड़ रुपए की राशि खर्च के साथ 8,838 आवास मरम्मत लाभार्थियों को 71.59 करोड़ रुपए की राशि का बंटवारा किया गया।
- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 29,711 मकानों के लक्ष्य की तुलना में 28,837 मकानों की स्वीकृति प्रदान की गई इस दौरान बताया कि क़रीब 21,932 मकानों का निर्माण इस स्कीम द्वारा पूरा हुआ।वहीं अंपजीकृत निर्माण श्रमिक की कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर हरियाणा भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने सहायता राशि को 2.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए की राशि देने का प्रावधान किया गया और कार्य स्थल पर दुर्घटना के कारण अपंजीकृत निर्माण श्रमिक के दिव्यांग होने पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता को दोगुना किया गया।
- इस दौरान डीबीटी सुविधा, ऑटो अपील प्रणाली, परिवार पहचान पत्र योजना, स्वामित्व, मेरा पानी-मेरी विरासत, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड रूम, जन सहायक M-गवर्नेंस पहल, E-खरीद, व्यवसाय सुधार कार्य योजना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम और कई अन्य पहलों ने ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास‘ और ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक‘ के प्रति मेरी सरकार की इन योजनाओं को रेखांकित किया गया।

- वसुधैव कुटुम्बकम्’ की हमारी महान विरासत को बढ़ावा देने के लिए मेरी सरकार विदेश मंत्रालय, जी-20 सचिवालय और अन्य संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है, ताकि हरियाणा में जी-20 से संबंधित कार्यक्रमों जैसे कि, 1 मार्च, 2023 से भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह, सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में जी-20 राजदूतों का भ्रमण और संवाद, IIM रोहतक एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों में जी20 पर संगोष्ठी 9 सम्मेलनों आदि के आयोजन को सुगम बनाया जा सके।
- दिसंबर 2022 के अंत तक गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बेसहारा बच्चों और विधवा, तलाकशुदा, बेसहारा अनाथों को विवाह सहायता के लिए 116 करोड़ रुपए की राशि के साथ ही 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के लिए एक विशेष निगरानी सभाकक्ष बनाया है जिससे राज्य की 95 परियोजनाओं की निगरानी की जाएंगी।
- वर्ष 2022 के दौरान "हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो" का नाम बदलकर "एंटी करप्शन ब्यूरो" नाम दिया गया है। अभी तक 194 सरकारी कर्मचारियों और 27 निजी व्यक्तियों को 246 मामलों में भ्रष्टाचार करने पर गिरफ्तार किया गया है। यह अब तक की सरकारों का भ्रष्टाचार पर बड़ा बार है।मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की गई है। इस योजना के जरिए से गरीब परिवारों की वार्षिक आय 1.80 हजार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक तीन लाख से अधिक परिवारों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा चुका है।
यह भी पढ़ें - /article/1091/dalit-student-darshan-solanki-dies-caste-discrimination-iit-bombay

