Molitics Logo
होम पहलवानों ने खत्म किया आंदोलन, अब सड़कों पर नहीं कोर्ट में होगी लड़ाई!

पहलवानों ने खत्म किया आंदोलन, अब सड़कों पर नहीं कोर्ट में होगी लड़ाई!

पहलवानों ने खत्म किया आंदोलन, अब सड़कों पर नहीं कोर्ट में होगी लड़ाई!
फोटो: पहलवानों ने खत्म किया आंदोलन, अब सड़कों पर नहीं कोर्ट में होगी लड़ाई!

भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी है, उन्होंने कहा कि अब वो अपनी लड़ाई सड़क के बदले अदालत में लड़ेंगे, ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता, लेकिन अब सड़क पर दंगल नहीं होगा। महिला पहलवान साक्षी मालिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने ट्वीट करके आंदोलन खत्म होने की जानकारी दी है। इनके इस फैसले के बाद इनके समर्थकों जैसे खाप पंचायात (Khap Panchayat) और किसान संगठनों और राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) जैसे नेताओं को बड़ा झटका तो जरूर लगेगा। 

wrestler

 

साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने ट्वीट में पहलवानों ने लिखा कि सरकार के साथ 7 जून को बातचीत हुई। सरकार ने पहलवानों के साथ किए वादे पर अमल करते हुए महिला कुश्ती खिलाड़ियों की और से महिला उत्पीड़न और यौन शोषण के संबंध में की गई शिकायतों पर FIR दर्ज की। दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी करके 15 जून को कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। इस केस में पहलवानों की कानूनी लड़ाई सड़क की जगह कोर्ट में जारी रहेगी।

 

कुश्ती संघ (Wrestling Association) के सुधार के संबंध में नई कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया वादे के अनुसार शुरू हो गई है। चुनाव 11 जुलाई को होना तय है। सरकार ने जो वादे किए हैं, उस पर अमल होने का इंतजार रहेगा। इसके साथ ही साक्षी मलिक (Sakshi Malik) और विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कुछ दिन के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है।

 

चलिए एक नजर 5 महीने के आंदोलन पर डालते हैं :-

  • 18 जनवरी को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और  बजरंग पूनिया ने धरना शुरू किया। WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर आरोप लगाया कि उसने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया।
  • 21 जनवरी को विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने पहलवानों से मुलाकात कर कमेटी बनाई, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई है।
  • 23 अप्रैल को पहलवान फिर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए, उन्होंने कहा कि "बृजभूषण की गिरफ्तारी तक धरना जारी रहेगा।"
  • 28 अप्रैल को पहलवानों की याचिका की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में 2 FIR दर्ज की।
  • 3 मई की रात को पहलवानों और पुलिसकर्मियों के बीच जंतर-मंतर पर झड़प हो गई। झड़प में पहलवान राकेश यादव, विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत और 5 पुलिस वाले घायल हुए।
  • 7 मई को जंतर-मंतर पर हरियाणा, यूपी, राजस्थान और पंजाब की खापों की महापंचायत (Mahapanchayat) हुई। इसमें बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए केंद्र सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
  • 21 मई को फिर महापंचायत हुई और इंडिया गेट पर कैंडल मार्च (Candle March at India Gate) निकाला गया।
  • 26 मई को पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 28 मई को वे धरना स्थल से नए संसद भवन (New Parliament Building) तक पैदल मार्च करेंगे।
  • 28 मई को पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने महापंचायत के लिए जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
  • 29 मई को सारा दिन पहलवान घर पर रहे और मेडल गंगा में बहाने व इंडिया गेट पर आमरण अनशन का फैसला किया।
  • 30 मई को पहलवान हरिद्वार हर की पौड़ी में मेडल बहाने गए, जहां किसान नेता नरेश टिकैत (Naresh Tikait) के मनाने पर सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम देकर उन्होंने फैसला टाल दिया।
  • 31 मई को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि दिल्ली पुलिस के पास बृजभूषण की गिरफ्तारी लायक सबूत नहीं है। इस पर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करके इसका खंडन किया और बाद में पुलिस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
  • 2 जून को कुरुक्षेत्र में महापंचायत हुई, इसमें 9 जून तक बृजभूषण को गिरफ्तार करने लिए अल्टीमेटम दिया गया।
  • 3 जून को दिल्ली पुलिस को इस मामले में 4 गवाह मिले हैं, जिन्होंने बृजभूषण पर लगे आरोपों की पुष्टि की है, इनमें एक-एक ओलिंपियन, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट, इंटरनेशनल रेफरी और स्टेट लेवल कोच शामिल रहे।


ganga ghat

 

  •  4 जून को पता चला कि पहलवानों की गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मीटिंग हुई।
  • 5 जून को विनेश, साक्षी और बजरंग ने रेलवे में ड्यूटी जॉइन कर ली, हालांकि साक्षी ने कहा कि "उनका आंदोलन जारी रहेगा।"
  •  6 जून को अमित शाह से मीटिंग का पता चलने पर किसानों और खाप ने 9 जून को जंतर-मंतर पर अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
  • 7 जून को रेसलर्स खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे थे, यह बैठक 6 घंटे चली थी।
  • 9 जून को एक महिला पहलवान को दिल्ली पुलिस सीन-रिक्रिएट के लिए बृजभूषण के कार्यायल लेकर गई थी।
  • 10 जून को दिल्ली पुलिस ने पहलवानों ने लगाए गए आरोपों के ऑडियो-वीडियो समेत अन्य सबूत मांगे।
  • 11 जून को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli-Manesar-Palwal Expressway) पर किसान मजदूर एवं खापों की महापंचायत हुई और इसमें दिल्ली में हरियाणा से होनी वाली फल-सब्जी सप्लाई बंद का ऐलान किया।
  • 12 जून को WFI चुनावों की 4 जुलाई की घोषणा हुई व बृजभूषण के खिलाफ बयान देने वाले रेफरी समेत 3 को हटाया गया था।
  • 15 जून को बृजभूषण के खिलाफ बालिग पहलवान केस में चार्जशीट और नाबालिग पहलवान केस में समापन रिपोर्ट (Closure Report) दाखिल की गई।
  • 16 जून को बृजभूषण के दिल्ली आवास में कोई संदिग्ध घुसा, नाबालिग पहलवान के दादा ने कहा- "हमारी बच्ची को मोहरा बनाया गया।"
  • 17 जून को साक्षी मलिक ने खुलासा किया कि BJP नेता बबीता फोगाट (Babita Phogat) और तीर्थ राणा ने धरना देने के लिए मोटिवेट किया और परमिशन भी दिलवाई।
  • 18 जून को बबीता फोगाट ने सफाई देते हुए, कहा- "साक्षी मलिक झूठ बोल रही, वे कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बन चुकी।"
  • 21 जून को विनेश फोगाट को बुडापेस्ट प्रतियोगिता (Budapest Competition) खेलने के लिए अनुमति के साथ-साथ मनपसंद कोच-फिजियोथेरेपिस्ट मिला।
  • 22 जून को बृजभूषण केस MP-MLA कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया। साथ ही 6 प्रदर्शनकारी रेसलर्स को IOA की तदर्थ समिति (Adhoc Committee) ने ट्रायल में छूट दी।
  • 23 जून को योगेश्वर दत्त ने ट्रायल में छूट का विरोध किया और सभी पहलवानों ने इसके बारे में हाईकमान को शिकायत करने की सलाह दी।
  • 24 जून को विनेश-साक्षी और बजरंग ने आंदोलन खत्म न होने की बात कही। कहा कि चार्जशीट की कॉपी का इंतजार है। बृजभूषण को जेल भिजवाकर रहेंगे। ट्रायल में छूट नहीं मांगी है।
  • 25 जून को गुवाहटी हाईकोर्ट ने WFI के चुनावों पर असम कुश्ती एसोसिएशन (Assam Wrestling Association) की याचिका पर  अगली सुनवाई तक स्टे लगा दिया।


brejbhushan

 

विनेश फोगाट अगले महीने बुडापेस्ट में पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल प्रतियोगिता (Polić Imre and Varga Janos Memorial Competition) में भाग लेंगी। विनेश को उनकी पसंद के कोच और फिजियो भी दिए गए हैं। बुडापेस्ट इवेंट कुश्ती साल की चौथी और आखिरी रैंकिंग सीरीज है। 

protest

 

एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप (Asian Games and World Championships) पर भारत की नजर हमेशा से रहती है। इसी वजह से भारतीय ओलिंपिक संघ (Indian Olympic Association) के एडहॉक पैनल ने 6 आंदोलनकारी पहलवानों के लिए आगामी एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप की चयन प्रक्रिया को सिर्फ एक मुकाबले की प्रतियोगिता कर दिया है। 


इन पहलवानों को इन दोनों प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए सिर्फ ट्रायल के विजेताओं को हराने की जरूरत होगी। छह पहलवानों विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, संगीता फोगाट, सत्यव्रत कादियान और जितेंद्र किन्हा है। हालांकि इन्हें ट्रायल में छूट मिलने के बाद से बवाल मचा हुआ है, कई लोग प्रदर्शकारी पहलवानों को मिली छूट से नाराज दिखाई दे रहे हैं। 


यह भी पढ़ें -  Manipur Violence : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक!