Molitics Logo
होम कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में राम दिख रहे हैं !

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में राम दिख रहे हैं !

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में राम दिख रहे हैं !
फोटो: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में राम दिख रहे हैं !
दुश्मन ना करें, दोस्त ने जो काम किया है! ये लाइन कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद पर सटीक बैठती है, क्योंकि सलमान खुर्शीद जिस तरह का बयान देते है। उससे बीजेपी या दूसरी पार्टियों का तो कोई नुक़सान नहीं होता है, बल्कि कांग्रेस को ही नुक़सान पहुंचा रहा है। इस नुक़सान को झेलना कांग्रेस को भारी पड़ता है। "भारत जोड़ों यात्रा" को लेकर सलमान ने खुर्शीद ने कुछ ऐसा ही बयान दिया, जो कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है।

 राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से -- 

जहां राम अभी तक है नर में, नारी में अभी तक सीता है ! ये सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि ये भारत देशवासियों की भावना है। किसी के अंतर भगवान राम की तरह गुण देखना अच्छी बात है, लेकिन किसी को भगवान ही बता देना, ये कथन तो किसी के गले से नीचे नहीं उतर रहा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस से सासंद राहुल गांधी को भगवान राम ही बता दिया। दरअसरल 3 जनवरी 2023 को राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पहुंचेगी। 26 दिसंबर को राहुल गांधी ने दिल्ली की कड़ाके की ठंड में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान राहुल एक टी-शर्ट में दिखाई दिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो वायरल होने लगा और लोग पूछने लगे कि "क्या राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती है?" इसी को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी को आलौकिक बताकर भगवान राम कह दिया था। वहीं "भारत जोड़ों यात्रा" के 9 दिन के यात्रा विराम पर उन्होंने कहा कि "हम राम जी की खड़ाऊ लेकर उत्तर प्रदेश आ गए हैं, राम जी हर जगह नहीं जा सकते हैं, खड़ाऊ आ गई है और जल्द राम जी भी आ जाएंगे।" 


RAHUL GANDHI

 

बयानों के घेरे में फसें -- 

इस बयान के बाद से बीजेपी से लेकर साधु संत भी लगातार कांग्रेस को घेरने में लगी हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी जिसे इस यात्रा से काफी फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा हैं, और वो खुद के बचाव में उतर आई हैं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि "कांग्रेस के नेता महा परिक्रमावादी हैं और उन्हें गांधी-नेहरू परिवार के अलावा कोई और नजर नहीं आता है।" चुग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "शुक्र है कि भगवान राम को काल्पनिक कथा और कहानी बताने वाले कांग्रेसी नेताओं को अब भगवान श्री राम की याद तो आई।" 


Tarun Chugh

 

वहीं दिल्ली बीजेपी के नेता दुष्यंत गौतम ने तंज कसते हुए कहा कि "सिर्फ राहुल ही क्यों उनके साथ चलने वाले कांग्रेसियों को भी तो टी शर्ट में ही होना चाहिए, क्योंकि ये राहुल गांधी की सेना हैं। राहुल गांधी को अपनी सेना को भी बताना चाहिए कि वो क्या लेते हैं ऐसा। क्यों इतना कपड़ा खराब करवा रहे हैं, इन कांग्रेसियों का?" 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खुर्शीद के बयान को "चाटुकारिता की पराकाष्ठा" करार दिया। उन्होंने कहा, "हम सबके आराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम राम से एक ऐसे व्यक्ति की तुलना करना, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस के नेता चाटुकारिता में कोई कमी नहीं करते हैं।" 

Gaurav Bhatia

 

अयोध्या में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सलमान खुर्शीद के बयान की निंदा करते हुए अपने बयान में कहा कि "कोई व्यक्ति भला भगवान कैसे हो सकता है? कोई भी व्यक्ति भगवान राम नहीं हो सकता, न ही भरत हो सकता।" 

Acharya Satyendra Das

 

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने खुर्शीद के बयान को "विनाश काले विपरीत बुद्धि ने बताया" 


बयान में बदलाव -- 

इतने बवाल के बाद खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने "कभी यह दावा नहीं किया कि राहुल गांधी राम की तरह हैं। ईश्वर की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन हर कोई उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश कर सकता है। अगर मैं कहता हूं कि कोई उस रास्ते पर चल रहा है तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।"  ये कोई पहला बयान नहीं है और इससे पहले भी सलमान खुर्शीद के बयानों ने कांग्रेस को परेशानी में डाला है। 2012 में जब खुर्शीद ने बाटला हाउस एनकाउंटर की फोटो को लेकर कहा था कि "मैडम सोनिया गांधी फोटो देखकर रोने लगी थी" ये वो बयान है जिसे लेकर बीजेपी वर्तमान में भी कांग्रेस पर हावी रहती है। 

2018 में सलमान खुर्शीद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि "उनकी पार्टी और उनके दामन पर मुसलमानों के खून के धब्बे लगे हैं।" जिस पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि "कांग्रेस पर सिर्फ़ मुसलमानों के ख़ून के धब्बे नहीं बल्कि सिखों के भी ख़ून के धब्बे भी लगे है।" वहीं यूपी चुनाव से पहले उन्होंने अपनी किताब रिलीज की, जिसमें उन्होंने "हिंदूत्व की तुलना आतंकवाद से कर दी थी।" 


Subramanyam Swami

 

इस तरह के बयान से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा, भले इस बयान को लेकर खुर्शीद ने अपनी सफाई दे दी हो, लेकिन बीजेपी इस बयान को आसानी से जाने नहीं देने वाली है। जिस तरह राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" से कांग्रेस को फ़ायदा होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में बीजेपी बयान को बड़े मौके की तरह देख रही है। इन बयानों के बाद कांग्रेस को सबसे पहले ऐसे बयान देने वाले अपने नेताओं को रोकने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें - /article/1071/bjp-wants-to-end-reservation-not-caste-discrimination

Video