Molitics Logo
होम CBI ने राबड़ी देवी से क्या- क्या सवाल पूछे?

CBI ने राबड़ी देवी से क्या- क्या सवाल पूछे?

CBI ने राबड़ी देवी से क्या- क्या सवाल पूछे?
फोटो: CBI ने राबड़ी देवी से क्या- क्या सवाल पूछे?
CBI Raid At Rabri Devi House : बिहार में गठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही भाजपा लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। ऐसे में एक बार फिर जब CBI की टीम 6 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पहुंची तो बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई।


दरअसल रेलवे में नौकरी के बदले जमीन केस में राबड़ी देवी से सीबीआई ने करीब 4 घंटे पूछताछ की थी। 4 घंटे में सीबीआई ने करीब 40 सवाल पूछे थे। इसके बाद 7 मार्च को सीबीआई की टीम ने सुबह दिल्ली (Delhi) के मीसा भारती (Misa Bharti ) के घर पहुंची। जहां आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव से भी करीब 3 घंटे तक सवाल-जवाब किए। हांलाकि CBI की टीम मीसा भारती के घर से निकल चुकी है, लेकिन इधर रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर कहा है- "अगर पापा को परेशानी हुई तो दिल्ली की कुर्सी हिला देगें।"


Lalu's girlfriends

 

आपको बता दे कि लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) सिंगापुर से अभी कुछ दिनों पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भारत आए है। भारत आने के बाद दिल्ली में मीसा भारती के घर पर ही रह रहे हैं।ये भी बता दूं कि लैंड फॉर जॉब स्कैम (Land For Job Scam) मामले में CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और मीसा भारती को समन जारी किया था। इस चार्जशीट में लालू प्रसाद सहित राबड़ी देवी और 14 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है और 15 मार्च को सभी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

CBI ने राबड़ी देवी से क्या सवाल पूछे?

1. CBI ने पूछा कि संयोग है कि पटना के 8-9 लोगों से जमीन लेकर नौकरी दी?

2. लालू परिवार इन सभी को कैसे जानता है?

3. स्व. किशुनदेव राय ने डीड के जरिए 2008 में आपके नाम से 3375 वर्ग फीट जमीन के 3 लाख 75 हजार रुपए ट्रांसफर की है। इनके परिवार के 3 सदस्यों को मुंबई सेंट्रल में नौकरी दी गई है।

4.एके इंफोसिस्टम जो दिल्ली की कंपनी है। हजारी राय ने 2007 फरवरी में 10 लाख 83 हजार जमीन बेची थी, जिनके दो भजीतों की जबलपुर में वेस्ट सेंट्रल में नौकरी दी गई है।

5. इसी के बाद कंपनी की संपत्ति के सभी अधिकार आपके और आपकी बेटी के नाम पर ट्रांसफर कर दिए गए है। 2014 में कंपनी के अधिकतर शेयर खरीदे और आप डायरेक्टर बनी, तो ऐसा क्यों आपके परिवार ने जब-जब जमीन खरीदी उसे कैश में ही खरीदा है।

6. सीबीआई ने पूछा कि क्या आपको जानकारी है कि सेल डीड और गिफ्ट में लिए गए 7 जमीनों का जो सर्किल रेट 4.39 करोड़ रुपए से भी अधिक है, ये भी बताएं लालू के ओएसडी भोला यादव कौन सा काम आप लोगों के लिए देखते थे?

जब राबड़ी देवी से सीबीआई ने सवाल किया कि कितने लोगों को जमीन लेकर नौकरी दी है। इसके जवाब में राबड़ी देवी ने कहा ऐसा कुछ नहीं हुआ है।


Lalu family

 

छापेमारी को लेकर किसने क्या-क्या कहा है -

छापेमारी को लेकर लालू की बेटी रोहिणी ने कहा कि "पापा को लगातार तंग किया जा रहा है। अगर पापा को कुछ हुआ तो किसी को छोड़ूगी नहीं।"

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस पर कहा है कि "मैं तो शुरु से कह रहा हूं, CBI, ED, IT हमारे घर में अपना दफ्तर खोल ले, उन्हें सुविधा होगी, आने-जाने का खर्च भी बचेगा।"


Tejasvi Yadav

 

वहीं सुशील मोदी ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि "इधर - उधर की बातें करने के बजाए तेजस्वी और ललन सिंह जमीन दिलवाने वाले ललन चौधरी के बारे में बताए?"

 

sushil_modi_

 

प्रियंका वाड्रा गांधी ने कहा है कि "जो विपक्षी नेता बीजेपी के आगे झुकती नहीं। सीबीआई उन्हें प्रताड़ित करती है, जबकि दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष की सरकारों को काम करने नहीं दिया जा रहा है।"


Priyanka Gandhi

 

फिलहाल लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती की पेशी 15 मार्च को होनी है, देखना है कि बिहार की सियायसत में 15 मार्च की तारीख को इतिहास के पन्नों में क्या लिखा जाता है।


यह भी पढ़ें - /article/1108/former-delhi-deputy-cm-manish-sisodia-sent-to-judicial-custody