Molitics Logo
होम #Bihar_Needs_Teachers के साथ अपना दुख बता रहे अभ्यर्थी, सुन लो डबल इंजन सरकार

#Bihar_Needs_Teachers के साथ अपना दुख बता रहे अभ्यर्थी, सुन लो डबल इंजन सरकार

#Bihar_Needs_Teachers के साथ अपना दुख बता रहे अभ्यर्थी, सुन लो डबल इंजन सरकार
फोटो: #Bihar_Needs_Teachers के साथ अपना दुख बता रहे अभ्यर्थी, सुन लो डबल इंजन सरकार

बिहार में लंबे समय से पूरी नहीं हो पाई 94000 शिक्षक अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया पर ऑनलाइन महाआंदोलन 24 मई को किया जा रहा है। बहाली को लेकर अभ्यर्थियों की नाराजगी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। काउंसलिंग की तारीख न जारी होने होने से नाराज हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों में आक्रोश है। इसके लिए वे ट्विटर पर #Bihar_Needs_Teachers नाम से वीडियो कैंपेन चला रहे हैं, अभ्यर्थी अपना दो मिनट का एक वीडियो अपलोड कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे नियोजन न होने से उन्हें मानसिक और आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ रहा। 

शिक्षक बनने का सपना लिए युवाओं का भविष्य सिस्टम के हाथों अंधकारमय बनाने की कोशिश हो रही है। कितने ऐसे अभ्यर्थी हैं जो चाहते हुए भी अपने बुजुर्ग माता पिता का सहारा नहीं बन पा रहे, ज्यादातर अभ्यर्थियों का परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। कई शिक्षक अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिनकी तनाव और कोरोना के कारण मृत्यु हो गई , इन मृत्यु से तमाम शिक्षक अभ्यर्थी चिंतित हैं। 

अभ्यर्थियों के लिए बेरोजगारी किसी अभिशाप से कम नहीं है। औरंगाबाद की वंदना कुमारी का कहना है कि सरकार अगर अब भी बहाली नहीं करती है तो हमारा हौसला टूट जाएगा आखिर कब तक ऐसे ही लड़ते रहेंगे, मेरी जैसी तमाम लड़कियां मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं। 

अभ्यर्थी सौरव का कहना है कि बिहार में पहले परीक्षा के लिए आंदोलन करो फिर रिजल्ट के लिए आंदोलन फिर रिजल्ट कार्ड के लिए आंदोलन फिर भर्ती के लिए आंदोलन और फिर नियुक्ति के लिए आंदोलन और फिर सरकार का लगातार बहाली पे झूठा आश्वासन सुनो, ये युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं, हम पूछना चाहते है कि मुख्यमंत्री जी कुछ करने का सोच भी रहे हैं। 

गर्दनीबाग आंदोलन में हिंसा लेने वाले दिव्यांग छोटू की भी अपनी एक कहानी है ऐसे ही हर 94000 शिक्षक अभ्यर्थियों की अपनी कहानी है।  नियोजन न होने से बेरोजगारी के दंश को झेलते हुए आर्थिक तंगी से जूझ रहे कितने ही परिवार टूट गए, बहाली को लेकर ये अभ्यर्थी जहां-जहां आशा की चिंगारी दिखाई दी, ये वहां-वहां गए लेकिन अब तक हाथ कुछ न लगा। अब सवाल बस ये हैं कि ये बहाली कब पूरी होगी? कब सरकार  की नींद खुलेगी? कब...