Molitics Logo
होम एक नज़र में विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के उप-चुनाव

एक नज़र में विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के उप-चुनाव

एक नज़र में विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के उप-चुनाव
फोटो: एक नज़र में विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के उप-चुनाव
हरियाणा की हॉट सीट और विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के उप-चुनाव में मतदान की प्रकिया 3 नवंबर 2022 को चुनाव आयोग द्वारा पूरी कर ली गई और 6 नवंबर को वोटों की गिनती का बेसब्री से इंतजार रहा जो सभी के सामने आ गया। क्योंकि ये नतीज़े विधानसभा क्षेत्र आदमपुर की राजनीति से होते हुए हरियाणा का माहौल बदलने का काम करेगा। प्रदेश में मौजूदा प्रकरण में भाजपा और जेजेपी के गठबंधन की सरकार है, इसके आलावा मैदान में कांग्रेस, इनैलो और आम आदमी पार्टी भी के उम्मीदवार अपनी जनता द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर क़िस्मत की आज़माइश की।


Adampur Assembly images


प्रदेश में राजनीतिक दलों पर प्रकाश डालें तो भाजपा और जेजेपी का गठबंधन वर्तमान में सरकार बनाएं हुए है, वही आदमपुर विधानसभा में अपने उम्मीदवार के रूप में भव्य बिश्नोई को स्थान मिला है। पूर्व सरकार कांग्रेस के प्रमुख चेहरे और हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी पार्टी की बागड़ोर जयप्रकाश को दी। इनैलो से किसान नेता कुरडाराम नंबरदार को टिकट मिला और आम आदमी पार्टी से सतेंंद्र सिंह को अपनी क़िस्मत आज़माने का मौका मिला।


विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की बात -


  • भव्य बिश्नोई - उम्मीदवारों की लाईन में सर्वप्रथम वर्तमान सरकार के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई का नाम है और ये आदमपुर सीट से पूर्व सांसद और वर्तमान में बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हिसार से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और जनहित छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

  • जय प्रकाश - आदमपुर उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री, 3 बार के सांसद, केंद्र सरकार में पैट्रोलियम राज्य मंत्री रहे जय प्रकाश को कांग्रेस ने प्रत्याशी बना कर चुनाव मैदान उतारा। दरअसल 1989 में जनता दल और 1996 में हरियाणा विकास पार्टी के साथ हिसार से सांसद रहने के बाद 2004 में हिसार से ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिले टिकट पर सांसद रह चुके हैं।

  • कुरडाराम नंबरदार - "हरियाणा विकास पार्टी" जोकि 2005 में कांग्रेस से विलय हुई, इस पार्टी के नेता रहे कुरड़ाराम को इस 2022 आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस से कोई टिकट नहीं मिला। दरसअल उपचुनाव में टिकट ना मिलने पर कुरड़ाराम ने कांग्रेस छोड़ी और इंडियन नेशनल लोकदल मिल गए। 13 अक्टूबर की दोपहर 12:54 बजे कुरड़ाराम को INLD में जगह मिली और दोपहर के ही 01: 06 पर प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पार्टी चुनाव प्रत्याशी घोषित कर दिया यद्यपि "12 मिनट में पार्टी जॉइन कर प्रत्याशी बन थे।"

  • सतेंद्र सिंह - ऑल इंडिया एलपीजी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष और आदमपुर क्षेत्र के गांव न्योली खुर्द के निवासी हैं। राजनीतिक आंकड़े को देखें तो वर्ष 2014 कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और AAP नेता अशोक तंवर ने आदमपुर विधानसभा टिकट दिलाने में मदद की थी इसके आधार पर वर्ष 2014 में कांग्रेस टिकट पर 10 हजार वोट हासिल कर पाएं थे। इसी तरह वर्ष 2019 में सतेंद्र ने भाजपा का दामन थाम लिया और मोड़ तब आया जब कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल हुए तो सितंबर 2022 में भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी  ज्वाइन कर ली।

  • Adampur Assembly candidate images

     

अंतिम परिणाम -

  • 1. भाजपा-जजपा गठबंधन से भव्य बिश्नोई को 67376 वोट मिले। 
  •  2. कांग्रेस पार्टी से जयप्रकाश को 51662 वोट मिले। 
  •  3. इनेलो से कुरडाराम नंबरदार को 5241 वोट मिले। 
  •  4. आम आदमी पार्टी से सतेंद्र सिंह को 3413 वोट का साथ मिला।


वही विधानसभा आदमपुर में चुनाव आयोग ने 171754 मतदाताओं की वोटिंग के लिए कुल 180 मतदान केंद्र बनाए थे जिस पर 131401 मतदाताओं ने अपना मतदान किया था। औसतन कुल 76.51% मतदान हुआ था। उपचुनाव के परिणाम के अनुसार 17वें विधायक के रूप में इस विधानसभा में गठबंधन की सरकार से भव्य विश्नोई ने बाजी मार ली और विधानसभा में अपना स्थान बना लिया। 


by-election polling images


वर्तमान बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस से इस्तीफ़े के बाद बने आकड़ों की बात करें तो आदमपुर सीट से 13 बार सामान्य चुनाव और 4 बार उपचुनाव हो चुके हैं। वही चौधरी भजनलाल परिवार ने 15वीं बार चुनाव लड़ा और हर बार विजय प्राप्त की है। अब 16वीं बार भजनलाल की तीसरी पीढ़ी भी हरियाणा की विधानसभा में अपना स्थान बना चुकी है।


By-election Bhavya Bishnoi images

 

"आदमपुर उपचुनाव में निर्णायक जीत पर प्रदेश कार्यालय रोहतक में भव्य बिश्नोई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर धन्यवाद किया और इस ख़ास मौक़े पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी", इस दौरान पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई भी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें - /article/1048/approval-from-supreme-court-on-ews-quota