इससे पहले नई दिल्ली स्थित अमेरिका दूतावास ने भी भारत के साथ एकजुटता दिखाई और लाल किले पर हुए ब्लास्ट की निंदा की है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियों गोर ने 11 नवंबर को सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर कहा “हमारी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं मारे गए और घायल लोगों के परिवारों के साथ हैं और हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं”।
कनाडा में जी-7 मीटिंग में मिले रुबियो और एस.जयशंकर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जी-7 की बैठक के बाद एस.जयशंकर से बात की थी। दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमें भारत पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत की सराहना की।
भारत की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के गेट नंबर 1 पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत और 24 के करीब लोग घायल हो गए थे। भारत सरकार ने घटना के दो दिन बाद यानी 12 नवंबर को इसे आतंकी हमला घोषित किया। जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीमें और एंटी टेरर यूनिट्स लगातार जांच कर रही हैं।
Read This Also:- “बिहार राजनीति में हलचल — ‘Bihar Politics’ में बड़ा झटका, डॉ. शकील अहमद ने छोड़ी कांग्रेस”





