वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक को प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें 4,000 से अधिक संशोधन किए गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने मनीष तिवारी और प्रोफेसर सौगत रॉय द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब भी दिया।
लोकसभा में पेश हुई वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट
लोकसभा में वक्फ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश कर दी गई है। जगदंबिका पाल ने इसे भारत माता की जय के नारों के बीच सदन में प्रस्तुत किया।
इस दौरान, विपक्ष ने डिसेंट नोट्स (असहमति के नोट्स) हटाने का आरोप लगाया, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आप जो भी जोड़ना चाहते हैं, जोड़िए। हमारी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है।"
स्पीकर ओम बिरला ने भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कुछ सदस्य उनसे मिले थे और उनके डिसेंट नोट्स को एनेक्सर में शामिल कर लिया गया है। बावजूद इसके, विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करते रहे।
लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में कुल 173 सांसदों ने अपनी बात रखी, जबकि केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा के दौरान 170 सदस्यों ने भाग लिया।
स्पीकर ने चर्चा के दौरान सांसदों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और इसे लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। इसके बाद, उन्होंने सदन की कार्यवाही 10 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
Read This Also:- Maharashtra: डिनर डिप्लोमैसी का बड़ा असर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट की अटकलें तेज
Read This Also:- Maharashtra: डिनर डिप्लोमैसी का बड़ा असर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट की अटकलें तेज





