पीएम मोदी के साथ अटूट समर्थन का दावा
मांझी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोडूंगा। देश और बिहार के हित में हम पूरी तरह से एनडीए के साथ खड़े हैं। कुछ मीडिया संस्थान विपक्ष के इशारे पर हमें बांटने की साजिश कर रहे हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं, वरना उनके खिलाफ न्यायालय और प्रेस काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।"
मांझी ने क्या कहा था?
इससे पहले मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान मांझी ने एनडीए में उचित तवज्जो न मिलने की बात कही थी, जिससे उनकी नाराजगी की अटकलें लगाई गईं। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा था कि यदि यह स्थिति जारी रही, तो उन्हें कैबिनेट छोड़ने पर विचार करना पड़ सकता है। हालांकि, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका एनडीए से कोई मतभेद नहीं है।
मांझी ने मीडिया से कहा, "मुझे जो बड़ा पद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, वह मामूली बात नहीं है। मैं दिल्ली चुनाव में पूरी तरह एनडीए के पक्ष में हूं। कुछ लोग बेवजह अफवाहें फैला रहे हैं।"
मांझी ने कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जो विपक्ष की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने झूठी खबरें फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read This Also:- Delhi Polls: चुनाव में उतरेंगे PM मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री, BJP का बड़ा प्रचार अभियान तय
Read This Also:- Delhi Polls: चुनाव में उतरेंगे PM मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री, BJP का बड़ा प्रचार अभियान तय





