बच्चों के विजिटिंग कार्ड्स की तारीफ
ठाकुर ने बच्चों की ओर से बनाए गए विजिटिंग कार्ड्स की सराहना भी की और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
हालांकि, उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों और शिक्षाविदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। डीएमके और कांग्रेस नेताओं ने इसे विज्ञान और पौराणिक कथाओं को मिलाने का प्रयास बताया। विपक्ष का कहना है कि “अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन थे, जबकि नील आर्मस्ट्रॉन्ग चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले इंसान थे।”
अनुराग ठाकुर की टिप्पणी ने फिर छेड़ी पुरानी बहस
सोशल मीडिया पर भी ठाकुर के बयान को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। समर्थक इसे भारतीय परंपरा और संस्कृति का गौरव बताते हैं, जबकि आलोचक इसे छात्रों के बीच वैज्ञानिक तथ्यों को लेकर भ्रम फैलाने वाला बयान मान रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार भारतीय राजनीति में पौराणिक कथाओं को विज्ञान से जोड़ने वाले बयान विवादों में आ चुके हैं। अनुराग ठाकुर का यह बयान भी उसी बहस को फिर से सामने ले आया है।
Read This Also:- गया में पीएम मोदी ने किया 13,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना
Read This Also:- गया में पीएम मोदी ने किया 13,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना





