प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया दुख
विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
"यह हादसा बेहद दर्दनाक है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों और परिवारों के साथ हैं जो इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं। मैं संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं, ताकि हर संभव सहायता जल्द से जल्द प्रभावितों तक पहुंचाई जा सके।"
गौरतलब है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघाणी नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (2 पायलट और 10 केबिन क्रू) शामिल थे। एयर इंडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सवार यात्रियों में:
169 भारतीय नागरिक
53 ब्रिटिश नागरिक
7 पुर्तगाली नागरिक
1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।
विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिनके पास 8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव था। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे, जिन्होंने अब तक 1,100 घंटे की उड़ानें पूरी की थीं।





