AAP का BJP पर 'ऑपरेशन लोटस' का आरोप
AAP सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि नतीजों से पहले दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि AAP के सात विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश के फोन आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल के नतीजों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कुछ एजेंसियां भाजपा को 55 से ज्यादा सीटें दे रही हैं, लेकिन यदि यह सच है, तो फिर हमारे उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश क्यों की जा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी सर्वे के जरिए माहौल बनाकर AAP उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
चुनाव आयोग ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
दिल्ली चुनाव की शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर चुनाव आयोग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। राजधानी में कुल 19 स्थानों पर 70 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि मतदान किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है। अब सबकी निगाहें शनिवार को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो दिल्ली की अगली सरकार की तस्वीर साफ करेंगे।
Read This Also:- Delhi Poll: केजरीवाल के आरोपों पर बोले संदीप दीक्षित- ‘मानसिक दबाव और हताश हैं AAP प्रमुख़’
Read This Also:- Delhi Poll: केजरीवाल के आरोपों पर बोले संदीप दीक्षित- ‘मानसिक दबाव और हताश हैं AAP प्रमुख़’





