Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: 'भगवान राम का अपमान भूलेंगे नहीं': BJP नेता गिरिराज सिंह का AAP पर तीखा हमला
चुनाव

Delhi Polls: 'भगवान राम का अपमान भूलेंगे नहीं': BJP नेता गिरिराज सिंह का AAP पर तीखा हमला

गिरिराज सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए। दवा घोटाला, सीएजी रिपोर्ट में घोटाले, और जनता के पैसों का दुरुपयोग इस सरकार |

Delhi Polls: 'भगवान राम का अपमान भूलेंगे नहीं': BJP नेता गिरिराज सिंह का AAP पर तीखा हमला
फोटो: Lord Ram, Giriraj Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार (23 जनवरी 2025) को बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार 11 साल से दिल्ली में काम कर रही है, लेकिन इस दौरान घोटाले पर घोटाले होते रहे हैं। उन्होंने कहा, "चाहे शराब घोटाला हो, शिक्षा घोटाला हो, या जनता से किए गए वादों में धांधली—यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है।"

'घोटालों की सरकार के सरताज'


गिरिराज सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए। दवा घोटाला, सीएजी रिपोर्ट में घोटाले, और जनता के पैसों का दुरुपयोग इस सरकार का चेहरा बेनकाब कर रहे हैं। केजरीवाल घोटालों की सरकार के सरताज हैं। उनके बयान और फैसले इस समय उनकी घबराहट और हताशा को दर्शा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "केजरीवाल फ्रस्ट्रेशन में इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। कभी बिहारी, कभी झारखंडी, कभी यूपी और पूर्वांचल के लोगों को गाली देते हैं। यह नेता वोट लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने बार-बार हिंदुओं पर प्रहार किया है, लेकिन अब जनता इसका जवाब देगी।"

'पूर्वांचली और हिंदू बदला लेंगे'


गिरिराज सिंह ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं और अब अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जो अपमान इन्होंने भगवान राम और माता सीता का किया है, उसका बदला पूर्वांचली भी लेगा और हिंदू समाज भी। केजरीवाल नकली पॉलिटिकल हिंदू हैं, और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है।" जब गिरिराज सिंह से कांग्रेस के इस आरोप पर सवाल किया गया कि बीजेपी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'मेडिकली अनफिट' साबित करना चाहती है, तो मंत्री कुछ देर चुप रहे। उन्होंने कहा, "हम इस पर बाद में देखेंगे और जवाब देंगे।"

Read This Also:- Delhi Polls: BJP-AAP पर संदीप दीक्षित का हमला, कहा- मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटे जा रहे पैसे