चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है, और अवैध गतिविधियों—जैसे हथियारों, शराब, और ड्रग्स की तस्करी—पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 774 आचार संहिता उल्लंघन मामलों में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, पुलिस ने 374 अवैध हथियार और 453 कारतूस बरामद किए हैं। शराब की तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई में 68,636 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस दौरान 158.126 किलोग्राम ड्रग्स भी बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 72 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा, 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन भी जब्त किए गए हैं।
इसके अलावा, पुलिस ने 7.60 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी भी जब्त की है। इन सभी सामानों की जब्ती चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए की गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजों की गिनती होगी। चुनावी माहौल में पुलिस और चुनाव आयोग की यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है।
Read This Also:- Delhi Polls: दिल्ली और पंजाब के CM की ECI से मुलाकात, यमुना के जहरीले पानी पर जताई चिंता
Read This Also:- Delhi Polls: दिल्ली और पंजाब के CM की ECI से मुलाकात, यमुना के जहरीले पानी पर जताई चिंता





