Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: केजरीवाल का पलटवार, अशोक गहलोत के बयान पर कहा- ‘साफ हो गया कि BJP-कांग्रेस...’
चुनाव

Delhi Polls: केजरीवाल का पलटवार, अशोक गहलोत के बयान पर कहा- ‘साफ हो गया कि BJP-कांग्रेस...’

अरविंद केजरीवाल ने गहलोत के इस बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने ABP न्यूज का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "गहलोत जी, आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में आम आदमी |

Delhi Polls: केजरीवाल का पलटवार, अशोक गहलोत के बयान पर कहा- ‘साफ हो गया कि BJP-कांग्रेस...’
फोटो: Delhi Polls: केजरीवाल का पलटवार, अशोक गहलोत के बयान पर कहा- ‘साफ हो गया कि BJP-कांग्रेस...’
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से दिल्ली का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में बने रहने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, वहीं विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस भी दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश में हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के एक बयान ने राजनीतिक हलचल और भी बढ़ा दी है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) उनके लिए 'विपक्ष' है। गहलोत ने कहा, "AAP को यह भ्रम है कि उन्होंने दो बार जीत दर्ज की है, तो आगे भी जीतेंगे। लेकिन मुझे इस बार दिल्ली का राजनीतिक माहौल बदलता हुआ लग रहा है। कांग्रेस बहुत बेहतर तरीके से प्रचार कर रही है। मुझे विश्वास है कि इस बार चुनाव परिणाम अच्छे हो सकते हैं।"

 अरविंद केजरीवाल ने गहलोत के इस बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने एबीपी न्यूज का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "गहलोत जी, आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस का विपक्ष है। बीजेपी पर आप चुप रहे। अब लोगों को भी यह समझ में आ गया है कि कांग्रेस के लिए AAP ही विपक्ष है, जबकि बीजेपी इनके साझेदार हैं। लोगों का यह भी मानना था कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर AAP के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।"


बीजेपी और कांग्रेस के बीच छिपा सहयोग सामने आया


अरविंद केजरीवाल ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक बीजेपी-कांग्रेस के बीच यह सहयोग चोरी-छिपे था, लेकिन अशोक गहलोत ने इसे अब सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने कहा, "अब यह साफ हो गया है कि दोनों पार्टियां आपस में मिलकर काम कर रही हैं।" वहीं, अरविंद केजरीवाल ने गहलोत को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता के सामने सच को उजागर किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान 5 फरवरी 2025 को होगा, और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है।

Read This Also:- Delhi Polls: 'दिल्ली की राजनीति पर SP-TMC का कोई प्रभाव नहीं': कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने साधा निशाना