भाजपा और दिल्ली पुलिस पर आतिशी के गंभीर आरोप
शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने के लिए सुनियोजित साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, "हम देख रहे हैं कि केजरीवाल पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा में जानबूझकर लापरवाही बरत रही है।" आतिशी ने यह भी कहा कि यह साजिश भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रची जा रही है।
पंजाब पुलिस की सुरक्षा की मांग: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि केजरीवाल को फिर से पंजाब पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। भगवंत मान ने कहा, "पंजाब पुलिस ने हमेशा केजरीवाल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। लेकिन भाजपा और उनके सहयोगी इसे खत्म करना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस पर भरोसा करना मुश्किल है, इसलिए उनकी सुरक्षा का जिम्मा पंजाब पुलिस को दिया जाए।"
भाजपा पर सीधे हमला करते हुए आतिशी ने कहा कि "भाजपा और अमित शाह अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। झूठे मुकदमों में उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनकी दवाइयों तक को रोक दिया गया। लेकिन भाजपा यह समझ ले कि दिल्ली के लोग केजरीवाल से प्यार करते हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।" वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे आम आदमी पार्टी का राजनीतिक स्टंट बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी चुनावों से पहले सहानुभूति बटोरने के लिए यह विवाद खड़ा कर रहे हैं।
Read This Also:- Delhi Polls: प्रियंका गांधी 26 जनवरी से दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में होंगी शामिल
Read This Also:- Delhi Polls: प्रियंका गांधी 26 जनवरी से दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में होंगी शामिल





