गौरतलब है कि अर्जुन भड़ाना हरियाणा के पूर्व मंत्री अवतार सिंह भड़ाना के बेटे हैं। इस सूची के साथ, कांग्रेस ने दिल्ली चुनावों में अपने सभी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देकर चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपनी चौथी सूची जारी करते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने दिल्लीवासियों से कई वादे किए हैं, जिनमें 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और मुफ्त राशन किट शामिल हैं।
‘महंगाई मुक्त’ योजना के तहत कांग्रेस ने महंगाई पर नियंत्रण करने का आश्वासन दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह अपनी पांच गारंटियों को पूरा करेगी।"
5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला, और 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 62 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को सिर्फ 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
Read This Also:- Delhi Polls: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- आबकारी नीति में हुआ घोटाला
Read This Also:- Delhi Polls: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- आबकारी नीति में हुआ घोटाला





