बैठक की जानकारी देते हुए बीजेपी के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य वोटरों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक लाना और बीजेपी द्वारा दी गईं गारंटी को जनता तक पहुंचाना है।” बैठक में दिल्ली बीजेपी के प्रभारी बैजंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली के सभी सात सांसद, संगठन मंत्री बी एल संतोष सहित अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल थे। बैठक में दिल्ली के सभी 70 उम्मीदवारों के साथ संगठनात्मक चर्चा की गई और आगामी कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक से बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और मजबूत किया है, जिससे पार्टी का आत्मविश्वास और भी बढ़ा है।
आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। साल 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने प्रचंड बहुमत के साथ 67 सीटें जीती थीं, तब बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस दोनों ही चुनावों में अपना खाता नहीं खोल पाई थी।
Read This Also:- Delhi Polls: केजरीवाल के खिलाफ सबसे ज्यादा 23 प्रत्याशी, राजधानी में कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
Read This Also:- Delhi Polls: केजरीवाल के खिलाफ सबसे ज्यादा 23 प्रत्याशी, राजधानी में कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में





