Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: केजरीवाल के घर तक BJP का पूर्वांचल सम्मान मार्च, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
चुनाव

Delhi Polls: केजरीवाल के घर तक BJP का पूर्वांचल सम्मान मार्च, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध मार्च निकला । इस मार्च को 'पूर्वांचल सम्मान' मार्च नाम दिया |

Delhi Polls: केजरीवाल के घर तक BJP का पूर्वांचल सम्मान मार्च, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
फोटो: Purvanchal Samman, BJP, Kejriwal,
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध मार्च निकला । इस मार्च को 'पूर्वांचल सम्मान' मार्च नाम दिया गया है और यह अशोक रोड से केजरीवाल के घर तक निकाला जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद मनोज तिवारी ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए हैं, जिन पर लिखा है, "केजरीवाल पूर्वांचल विरोधी" और "केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताया, माफी मांगें।"

केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 

केजरीवाल का पलटवार


प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पूर्वांचलियों का सबसे ज्यादा अपमान BJP ने किया है। यदि वे मेरे घर के बाहर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो मैं एक टेंट लगा देता हूं। BJP अपने 100 लोगों को वहीं बैठा दे और रोज नए आरोपों वाले बैनर बदलती रहे।"  

इससे पहले BJP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा था, "सत्ता जाने के डर से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। अपनी सत्ता खोने का बदला वह दिल्ली के लोगों से ले रहे हैं।" BJP ने केजरीवाल पर पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाया है और उनसे तत्काल माफी की मांग की है। वहीं, केजरीवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए BJP पर पूर्वांचलियों को गुमराह करने का आरोप लगाया।