दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को लेकर कहा कि उसे सीरियसली लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनता ने खुद कांग्रेस को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे पर्दे के पीछे गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन इसे खुले तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे। केजरीवाल ने दोनों पार्टियों से अपील की कि वे सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि वे एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
पंजाब की महिलाओं द्वारा दिल्ली में किए गए प्रदर्शन पर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की सभी महिलाएं आम आदमी पार्टी के साथ हैं और उन्हें इस पर पूरा विश्वास है। यह प्रदर्शन कांग्रेस और बीजेपी द्वारा किया जा रहा है।
केजरीवाल ने बीजेपी पर भी हमला करते हुए कहा कि पार्टी के पास न तो मुख्यमंत्री का चेहरा है, न ही कोई स्पष्ट दृष्टिकोण या दिल्ली के विकास के लिए योजना। 10 सालों में बीजेपी ने कोई ठोस कार्य नहीं किया और अब वे केवल आम आदमी पार्टी को गालियां देकर चुनाव जीतना चाहती हैं। केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 साल में जो कार्य किए, उनके आधार पर ही वे आगामी 5 वर्षों के लिए योजना बना रहे हैं। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे उनके काम को ध्यान में रखते हुए वोट दें, न कि केवल गालियों के आधार पर।
Read This Also:- Delhi Poll: ‘शीशमहल’ का नाम लेकर केजरीवाल पर बरसे अमित शाह, कहा- ‘जनता को देना होगा हिसाब!’
Read This Also:- Delhi Poll: ‘शीशमहल’ का नाम लेकर केजरीवाल पर बरसे अमित शाह, कहा- ‘जनता को देना होगा हिसाब!’





